Samastipur

विद्यापतिधाम स्टेशन सलाहकार समिति की बैठक में रेल सुविधाओं पर चर्चा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : सोनपुर रेल मंडल के हाजीपुर – बछवाड़ा रेलखंड पर अवस्थित विद्यापतिधाम स्टेशन सलाहकार समिति की बैठक में रेल व यात्री सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। स्टेशन परिसर में शुक्रवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता स्टेशन अधीक्षक मुन्ना कुमार ने की। बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों ने आधा दर्जन से अधिक जनहित के मुद्दे पर विचार विमर्श किया। रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलती रहें और उनको मिलने वाली सुविधाओं को और बेहतर किया जा सके इस पर विमर्श बैठक के दौरान स्टेशन परिसर के सफाई के लिए स्थानीय स्तर पर दो सफाई कर्मी रखने पर सहमति बनी।

वहीं प्लेटफार्म संख्या 1, 2 व 3 पर शौचालय निर्माण करने व पीने की पानी की समुचित व्यवस्था करने सहित दिव्यांगों के लिए बनाए जा रहे ओवर ब्रिज का कार्य अविलंब पूरा किया करने, विद्यापति स्मारक चौक से सुहानीपुर 8 नंबर रेल गुमटी तक जर्जर सड़क का जीर्णोद्धार शीघ्र करवाने, जनहित एक्सप्रेस व पुरबिया एक्सप्रेस का ठहराव जल्द से जल्द करवाने की दिशा में विभागीय अधिकारियों को संसूचित करवाने तथा स्टेशन परिसर में भी पौधरोपण और उसकी सुरक्षा की व्यवस्था की सुनिश्चित करने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्यों में भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, दिलीप गिरी, राकेश कुमार, अमित कुमार जायसवाल उपस्थित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

पटना में अपार्टमेंट में घुस कारोबारी को गोली मारी, फायरिंग करते हुए अटल पथ की ओर भागे बदमाश

पटना में शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी नाला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार…

3 मिनट ago

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

9 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

10 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

13 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

15 घंटे ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

19 घंटे ago