Samastipur

समस्तीपुर: नवनियुक्त BPSC शिक्षकों से सर्विस बुक के संधारण के बदले BEO कार्यालय में 2 हजार रुपए घूस मांगने की विधायक से शिकायत

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय विभूतिपुर में नव नियुक्त बीपीएससी विद्यालय अध्यापकों की सेवा पुस्तिका (सर्विस बुक) के संधारण के बदले 2 हजार रुपए घूस मांगने के खिलाफ़ पूर्व प्रदत्त सूचना के आलोक में मंगलवार को विभूतिपुर के विधायक अजय कुमार ने प्रखण्ड कार्यालय पर निर्धारित साप्ताहिक जन संवाद कार्यक्रम के दौरान प्रखण्ड के विभिन्न विद्यालयों से प्राप्त 35 नव नियुक्त विद्यालय अध्यापकों की सेवा पुस्तिकाओं को प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय को हस्तगत करवाया।

साथ एक सप्ताह के अन्दर संधारित कर प्रतिहस्ताक्षरण हेतु जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) समस्तीपुर के कार्यालय प्रेषित करने हेतु निदेशित किया। इस आशय से संबन्धित बातों से जिला शिक्षा पदाधिकारी, समस्तीपुर को मोबाइल फोन पर अवगत कराते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विभूतिपुर के कार्यालय में व्याप्त भ्रष्ट्राचार और अवैध कारगुजारियों से निजात दिलाने को कहा।

विधायक ने शिक्षकों से सेवा पुस्तिका प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में जमा करने तथा किसी तरह के कार्यों में नजराना या रिश्वत की मांग किए जाने पर सीधे मोबाइल पर सूचना देने की और किसी भी परिस्थिति में घूस नहीं देने की बात कही। इस दौरान बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के राज्य कार्यकारिणी समिति सदस्य अरविन्द कुमार दास, प्रारम्भिक शिक्षक संघ के शिक्षक नेता राजेश कुमार सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

8 घंटे ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

10 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

18 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

22 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

23 घंटे ago