समस्तीपुर : डाउन 12554 वैशाली एक्सप्रेस से आ रही एक महिला यात्री को समस्तीपुर स्टेशन पर सोमवार की दोपहर जब प्रसव पीड़ा हुई तो इसकी सूचना रेलवे नियंत्रण कक्ष को दी गई। इसके बाद समस्तीपुर जंक्शन पर सूचना मिलने पर आरपीएफ की टीम पहुंची। साथ ही रेलवे अस्पताल से चिकित्सक रेखा साहू को बुलाया गया। इसके बाद चिकित्सक की देखरेख में ट्रेन के अंदर ही प्रसव कराया गया। बाद में जच्चा बच्चा को दलसिंहसराय के लिए भेज दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त महिला दिल्ली से दलसिंहसराय जा रही थी। इसी दौरान उसे प्रसव पीड़ा उठी। जिसके बाद ट्रेन में तत्काल इसकी सूचना मंडल और रेल प्रशासन ने आर पी एफ को दी। मौके पर चिकित्सक पहुंचे। जहां प्रसव कराया गया। बताते चले की जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित हैं परिवार जनरल बोगी में यात्रा कर रहा था। जन्माष्टमी के दिन बेटे के जन्म लेने पर परिवार के लोग उसे कृष्ण कन्हैया कहकर बुला रहे थे।
समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…
समस्तीपुर : जिले के 4 लाख 48 हजार 291 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में…
समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…