Samastipur

ताजपुर में निर्माणाधीन विद्युत उपकेंद्र का DM ने किया औचक निरीक्षण, समय से काम पूरा करने का दिया निर्देश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- डीएम योगेंद्र सिंह ने ताजपुर में निर्माणाधीन 220/132/ 33 केवी ग्रिड विद्युत उपकेंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस क्रम में डीएम ने परियोजना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। मौके पर बिजली विभाग के संचरण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता अंजनी कुमार अपनी टीम के साथ उपस्थित थे। उन्होंने डीएम को बताया कि कुल 22.48 एकड़ भूमि में विद्युत उपकेंद्र निर्माणाधीन है। जिसमें से 19 एकड़ भूमि का लीज हो चुका है।

3.38 एकड़ भूमि का लीज होना बाकी है सैनिक कार्य लगभग 65% पूर्ण है तथा शेष कार्य लगभग प्रतिदिन 200 श्रमिक के साथ किया जा रहा है। लगभग 80% विद्युत संबंधित उपकरणों को स्थल पर उपलब्ध कराया गया है। विद्युत उपकरणों का अभिसंचालन एवं प्ररीक्षण कार्य शेष है। इसके बाद डीएम ने संवेदक को कार्य की गति में तेजी लाइव इस वर्ष के अंत तक ग्रिड उपकरण को ऊर्जान्वित करने के लक्ष्य को सुनिश्चित करें करने का निर्देश दिया।

डीएम ने निर्माणाधीन सरायरंजन-ककरघट्टी पथ का भी निरीक्षण किया। इस दौरान रोसड़ा पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ने डीएम को बताया कि इस पथ की कुल लम्बाई 10.60 किमी है। इसका चौड़ीकरण व मजबूतीकरण कार्य लगभग 95% पूरा कर लिया गया है। शेष कार्य प्रगति पर है। डीएम ने सरायरंजन बाजार भाग में पेवर ब्लॉक के शेष कार्य को शीघ्र पूरा करने एवं फ्लैक में हुए रेन कट को अविलम्ब ठीक करने का निर्देश दिया।

Shorts Video :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

13 मिनट ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

7 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

10 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

11 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

11 घंटे ago