समस्तीपुर :- समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर रविवार की दोपहर अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब पेट्रोल भरवाने आए ग्राहक और नोजलमान के बीच हो रही तू-तू मैं-मैं मारपीट में बदल गई। जानकारी के अनुसार एक बाइक पर सवार दो युवक रविवार की दोपहर पेट्रोल पंप पर अपने बाइक में पेट्रोल लेने पहुंचा। पेट्रोल लेने के बाद ग्राहक ने नोजल मैन को 500 रूपये का नोट दिया तो नोजल मैन ने उससे खुदरा रुपए देने की मांग की।
इस पर ग्राहक ने कहा उसके पास खुदरा नहीं है, खुदरा करवाकर दो। इसी पर दौरान नोजल मैन ओर ग्राहक के बीच तू-तू मैं-मैं होने लगी। देखते ही देखते मामला मारपीट में तब्दील हो गया। सभी नोजल मैन एक होकर दोनों ग्राहक को पीट दिया। ग्राहक और नोजल के बीच मारपीट होता देख पंप के मैनेजर ने घटना की सूचना डायल 112 की टीम को दी।
सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने दोनों जख्मी ग्राहक को कब्जे में लेते हुए सदर अस्पताल भेज उसका इलाज कराया। इस दौरान वहां अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और घंटो पेट्रोल पंप बंद रहा। पूछे जाने पर नगर थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि पैसा खुदरा करवाने को लेकर दोनों पक्षों की ओर से मारपीट हुई है। फिलहाल किसी भी पक्ष के द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते…
राज्यसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को महागठबंधन के विधायकों की बैठक बुलाई गई है। बैठक…
समस्तीपुर : राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति योजना (NMMS) के तहत 11 मार्च को जिले…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में इन दिनों निजी नर्सिंग होम से जुड़े दलालों की सक्रियता…
ईरान में जारी युद्ध और वैश्विक ऊर्जा संकट की आशंका के बीच भारत में घरेलू…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के कोर्ट परिसर से तीन अलग-अलग अदालतों के महत्वपूर्ण दस्तावेज…