समस्तीपुर :- शहर के ओवरब्रिज पर रविवार शाम भीषण हादसा हुआ। अनियंत्रित एक ट्रक की चपेट में बाइक सवार एक दंपति आ गये। हादसे में पति की मौत हो गयी जबकि पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। सदर अस्पताल में उसकी जान बचाने के लिए डॉक्टर की टीम पूरी कोशिश में जुटी हुई है। मृतक की पहचान नक्कू स्थान के दीपक शर्मा के रूप में की गयी है। वहीं उसकी पत्नी सुषमा शर्मा गंभीर रूप से जख्मी है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वे रविवार शाम ओवरब्रिज से कलेक्ट्रेट की ओर जा रही ट्रक ने बाइक सवार दंपति को अपनी चपेट में ले लिया। इससे बाइक पर सवार युवक बुरी तरह कुचल गया जबकि उसकी पत्नी ट्रक के चक्के में फंस गई। उस क्रम में अनियंत्रित ट्रक ओवरब्रिज की रेलिंग पर चढ़ गया। लेकिन नीचे गिरने के पहले रेलिंग में फंस कर अटक गया। जिसके बाद चालक व खलासी फरार हो गया।
बताया गया है कि हादसे की सूचना मिलने के बाद नगर थाना, यातायात थाना की पुलिस के अलावा सदर एसडीओ दिलीप कुमार, एएसपी संजय कुमार पांडेय भी ओवरब्रिज पर पहुंचे। उसके बाद दंपति को अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के क्रम में पति की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से जख्मी पत्नी का इलाज शुरू किया। पत्नी का पैर काटने की नौबत बतायी गयी है। हालांकि डॉक्टर उसे बचाने की जद्दोजहद में जुटे हुए थे। हालांकि परिजनों के द्वारा महिला को निजी अस्पताल ले जाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार पति पत्नी बाइक से बाजार में राखी की खरीदारी करने गए थे। खरीदारी के बाद दोनों अपने घर लौट रहे थे। उसी क्रम में यह हादसा हुआ। इसकी जानकारी मिलने के बाद ओवरब्रिज पर शहर के लोगों की भारी भीड़ उमड़ गयी। जिससे ओवरब्रिज पर घंटों जाम लगा लगा रहा। जिसे पुनः सुचारू कराने में यातायात पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं क्रेन बुलवाकर ट्रक को ओवरब्रिज से नीचे उतरवाकर नगर भवन के पास सड़क किनारे लगवा दिया गया है।
समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…
समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…
समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…
समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…