Samastipur

समस्तीपुर में सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर DM-SP ने की ज्वाइंट ब्रीफिंग, कदाचारमुक्त परीक्षा करवाने को लेकर दिए निर्देश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- केंद्रीय चयन परिषद द्वारा समस्तीपुर में आयोजित होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभा कक्ष में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शिक्षा विभाग की तरफ से पूरी परीक्षा प्रक्रिया के सम्बन्ध में केंद्रीय चयन परिषद से प्राप्त निर्देश को सभी केंद्राधीक्षक एवं जोनल तथा स्टैटिक दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को अवगत कराया गया। इसके बाद सहायक संयोजक सह अपर समाहर्ता द्वारा परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला गया।

वहीं पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी द्वारा विधि व्यवस्था संधारण में प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को विशेष सावधानी बरतने एवं सतर्क रहने का निर्देश दिया गया। साथ ही यह भी निदेश दिया गया की परीक्षा के दौरान कोई भी पुलिस पदाधिकारी एवं मजिस्ट्रेट अथवा परीक्षा में लगे कर्मी मोबाइल फोन का बिल्कुल प्रयोग नहीं करेंगे यदि ऐसा करते हुए पाए जाएंगे तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

इसके बाद जिलाधिकारी द्वारा सभी केंद्राधीक्षक एवं प्रयुक्त दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी को संबोधित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया की पूर्व में परीक्षा के दौरान भ्रमण करने में यह तथ्य प्रकाश में आया है की बहुत सारे वीक्षक परीक्षा के दौरान आपस में बात करते रहते हैं जिससे परीक्षार्थियों पर उनका नियंत्रण सही तरीके से नहीं हो पाता है और ऐसे में परीक्षा की शुचिता प्रभावित होने का खतरा बना रहता है। अतः सभी केंद्राधीक्षक यह सुनिश्चित करेंगे कि शिक्षक अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी एवं तत्परता से करेंगे अन्यथा की स्थिति में उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी द्वारा यह बताया गया चूंकि यह परीक्षा दूसरी बार आयोजित की जा रही है अतः इसमें किसी भी स्तर से हुई लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा एवं संबंधित पदाधिकारी और कर्मी के विरुद्ध कार्रवाई करना बाध्यता होगी। ब्रीफिंग में डीएम और एसपी के अतिरिक्त अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन, सिविल सर्जन सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी व केंद्राधीक्षक मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

7 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

7 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

9 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

12 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

15 घंटे ago