Bihar

बिहार: दुल्हन ने कहा- नामर्द हो, पंचायत ने पति पर लगा दिया 80 हजार जुर्माना; फिर युवक ने दिखाया ‘सबूत’, लेकिन…

बिहार के भागलपुर में सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने इसलिए सुसाइड करने की कोशिश की कि उसकी पत्नी उसे नामर्द कहती थी. इस वजह से वह डिप्रेशन में आ गया था. पत्नी के आरोप पर पंचायत बैठी तो वहां भी युवक को नामर्द मानकर 80 हज़ार रुपए जुर्माना देने का फैसला सुना दिया गया. हालांकि, अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट में युवक की नामर्द होने वाली बात झूठी निकली.

यह घटना जिले के नाथनगर प्रखंड के एक गांव की है. यहां के रहने वाले एक युवक की शादी तीन माह पहले 5 मई को एक युवती से हुई थी. लेकिन शादी के महज एक सप्ताह बाद ही दुल्हन ने अपनी मां को कॉल कर बताया कि उसका पति नपुंसक है और वह ससुराल छोड़कर मायके निकल गई.

गांव में बैठी पंचायत

इसके बाद लड़कीवालों ने लड़के से बात की और कहा कि आप अपना डॉक्टर से इलाज करवाइए, फिर समझा-बूझाकर लड़की को दोबारा पति के पास भेज दिया गया. लेकिन बात बनने की बजाय और भी ज्यादा बिगड़ गई. फिर युवती ने पंचायत बिठाने का फैसला किया. इसके बाद 7 व 22 जून को हुई पंचायत में युवक का बिना मेडिकल जांच कराए ही यह फैसला लिया गया कि युवक नामर्द है. इसे पत्नी का साथ छोड़ना पड़ेगा, साथ ही 80 हजार रुपए देने होंगे और शादी में मिले जेवरात भी वापस करने होंगे.

डॉक्टर से अपनी समस्या बताई

पंचायत की ओर से लिए गए इस फैसले के बाद युवक सदमे में आ गया. इस बीच, उसने शहर के एक चिकित्सक से अपना जांच करवाई. डॉक्टर ने बताया कि वह नामर्द नहीं है, उसे केवल कमजोरी है, जो दवा लेने से ठीक हो जाएगी. फिर वह रिपोर्ट लेकर समाज के लोगों को दिखाने लगा, लेकिन कोई उसकी बात मानने को तैयार नहीं था. लोगों का कहना था कि तुम झूठी रिपोर्ट लेकर घूम रहे हो.

इसको लेकर शुक्रवार को फिर पंचायती होनी थी. लेकिन समाज के ताने से तंग आकर उसने गुरुवार को ही खुद को खत्म करने का प्रयास किया. युवक वाशिंग पाउडर के साथ अन्य केमिकल मिलाकर पी गया. उसकी तबीयत बिगड़ गई और बार-बार उल्टी होने लगी. फिर उसकी बहन ने शोर मचाना शुरू कर दिया तो आसपास के लोग वहां पहुंचकर उसे आनन-फानन में मायागंज अस्पताल में भर्ती करवाए, जहां उसका इलाज किया जा रहा है.

पीड़ित युवक ने बताया

पीड़ित युवक ने बताया कि इसी साल 5 मई को हमारी शादी हुई थी. कुछ हफ्तों तक हम लोग अच्छे से साथ रहे. लेकिन फिर अचानक पंचायत से शिकायत आती है कि तुम्हारी बीवी तुम्हारे साथ नहीं रहना चाहती. तुम नामर्द हो, तुम्हें उसका साथ छोड़ना होगा. साथ ही तुम्हें जेवरात और पैसे लाकर देने होंगे. पंचायत के लोग बिना मेडिकल रिपोर्ट के मुझे नामर्द साबित कर दिए, जिस वजह से मुझे समाज से ताने मिल रहे थे, फिर मैंने जहर खा लिया. पंचायत में केवल चार लोगों ने मिलकर ऐसा काम किया है, जबकि पंचायत मेरी मर्जी से नहीं लगाई गई. मैं जहां भी जाता था लोग मेरा मजाक उड़ाते थे. पंचायत के फैसले के बाद मारपीट की नौबत आ गई, फिर मैं मारपीट न हो, इस वजह से ही खुद को खत्म करने का फैसला लिया.

वहीं युवक की बहन ने बताया कि मेरे भाई के साथ पंचायत में बहुत बड़ा खेल खेला गया, जिस वजह से वह सुसाइड करने लगा. उसे पूरे मोहल्ले में नपुंसक साबित कर दिया गया, जिस वजह से शर्म से वह कहीं नहीं जाता आता था. पंचायत कहता है कि तुम जमीन बेचो, चाहे जो भी करो, तुम्हें पैसे और जेवरात लौटाने होंगे. जबकि मेडिकल रिपोर्ट में यह आया है कि मेरा भाई नपुंसक नहीं है, अब हम लोगों को इंसाफ चाहिए.

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

10 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

10 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

12 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

14 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

18 घंटे ago