Samastipur

आर्केस्ट्रा के दौरान नर्तकियों के साथ हथियार लहराते युवक का वीडियो वायरल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर में पुलिस के लाख कोशिशें के बावजूद हथियार लहराने और हर्ष फायरिंग की घटना थमने का नाम नही ले रही है। आर्केस्ट्रा के दौरान युवक का हथियार लहराते एक और वीडियो सामने आया है। मामला समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र का है जहां आर्केस्ट्रा के दौरान भोजपुरी गाने पर हथियार लहराते युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

वीडियो में हथियार के साथ डांस कर रहे युवक की पहचान मो. गोलू नदफ के रूप में की गई है। युवक के संबंध में बताया जाता है कि यह क्षेत्र में अवैध शराब का काम करता है और आये दिन हथियार का भय दिखाकर लोगों से छिनतई करता है। हालांकि एनडीटीवी इस वायरल हो रहे वीडियो की पुष्टि नही करता है। इस संबंध में सिंघिया थानाध्यक्ष विशाल सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो उन्हें भी प्राप्त हुआ है, पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यहां देखें वायरल वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

31 सेकंड ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

2 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

10 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

15 घंटे ago