Samastipur

समस्तीपुर: स्वतंत्रता दिवस समारोह से लौटने के दौरान दो बाइक की टक्कर में एक किशोर की मौ’त

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर/सिंघिया :- सिंघिया-हिरनी कुशेश्वरस्थान मुख्यपथ में वारी गांव में मोगला बांध के पास दो बाइक में हुई टक्कर में एक किशोर की मौत हो गयी। वहीं दूसरे बाइक पर सवार युवक जख्मी हो गया। मृतक युवक की पहचान वारी पंचायत के मोहद्दीपुर गांव निवासी कुशेश्वर मंडल के 15 वर्षीय पुत्र भोला मंडल उर्फ गोलू के रूप में की गई है। घायल बेलाही गांव का मो. इदरीश बताया गया है।

घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव अपने घर मोहद्दीपुर ले गए। हालांकि घटना की सूचना पर पुलिस दलबल के साथ मृतक के घर पहुंच लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि भोला मंडल अपने दोस्तों के साथ जमुआ स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के बाद पीपरा घाट गया था। जहां से लौटने के क्रम में हादसे का शिकार हो गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

12 मिनट ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

9 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

12 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

13 घंटे ago