Bihar

सिपाही भर्ती परीक्षा की सेटिंग में पकड़ा गया दरोगा; अभ्यर्थियों से भर्ती के लिए 7 लाख में हुई थी सेटिंग

बिहार पुलिस में सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े एक सेटर गैंग का पटना पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में पटना पुलिस ने स्थानीय एक होटल से तीन संदिग्धों की गिरफ्तारी की है। संदिग्धों से हुई पूछताछ के बाद गैंग के तार अब सुपौल से भी जुड़ गए हैं।

वन विभाग के दारोगा को पुलिस ने दबोचा

पुलिस पूछताछ में हिरासत में लिए गए संदिग्धों ने सुपौल जिले के करजाइन थाना क्षेत्र निवासी एक दरोगा का नाम भी लिया है। इसके बाद पटना के कोतवाली थाने की एक पुलिस टीम देर रात सुपौल पहुंची और करजाइन थाने की पुलिस के सहयोग से आरोपी वन विभाग के दारोगा करजाइन थाना क्षेत्र निवासी विजय रजक को बुधवार की देर रात से ही थाने में डिटेन कर लिया। हालांकि मामले में सुपौल पुलिस पूरे दिन खुलकर कुछ भी बोलने से परहेज करती रही। इधर, सेटर गैंग में शामिल होने के आरोपी दारोगा विजय रजक से पूछताछ के लिए गुरुवार की शाम करीब 6:00 बजे पटना पुलिस की एक टीम दोबारा सुपौल के करजाइन थाने पहुंची। जहां थाने में कागजी प्रक्रिया पूरी करने करने के बाद शाम करीब 7 बजे दारोगा विजय रजक को पटना पुलिस अपने साथ ले गई। इस बीच पटना पुलिस की टीम ने दारोगा विजय के अलग अलग ठिकानों से अहम कागजात भी जब्त किए हैं।

पटना के एक होटल में तीन संदिग्धों की हुई थी गिरफ्तारी 

पटना के एक होटल से बुधवार को पुलिस ने तीन संदिग्ध (प्रेम प्रकाश, रामाशीष पासवान और चंदन) को हिरासत में लिया था। संदिग्धों के पास से पटना पुलिस ने कुल आठ अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड, चेक बुक, कैश, मोबाइल सहित अन्य कई जरूरी कागजात बरामद किए थे। प्रेम प्रकाश और रामाशीष पासवान अररिया जिले के नरपतगंज थाना इलाके के निवासी हैं और एक-दूसरे को पहले से जानते हैं। प्रेम प्रकाश खुद को खेतिहर किसान बता रहा है। हालांकि पटना पुलिस उसे पूरे गैंग का मास्टरमाइंड मान कर जांच आगे बढ़ा रही है। वहीं रामाशीष पासवान खुद भी परीक्षा में शामिल एक अभ्यर्थी है।

पुलिस पूछताछ में आया दरोगा विजय रजक का नाम

पुलिस पूछताछ में संदिग्ध रामाशीष पासवान ने बताया कि पुलिस गिरफ्त में उसकी और उसके साथ आए दो अन्य लोगों की भी मुलाकात वन विभाग के दारोगा विजय रजक से सुपौल कोर्ट में हुई थी। वहां विजय ने पैसों के बल पर सिपाही भर्ती परीक्षा में सेटिंग का भरोसा तीनों को दिया था। इसके बाद रामाशीष और दारोगा विजय के बीच फोन पर कई बार बातचीत भी हुई। एक कैंडिडेट के सेटिंग की डील 7 लाख रुपए में तय हुई थी। हालांकि फिलहाल रुपए का कोई लेनदेन नहीं हुआ था। काम पूरा होने पर राशि का भुगतान किया जाना था। अभ्यर्थियों से सिक्योरिटी के तौर पर केवल ब्लैंक चेक लिया जा रहा था। एक अभ्यर्थी से चेक लेने के लिए ही तीनों पटना पहुंचे थे। लेकिन यहां पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

21 हजार से अधिक पदों पर होनी है सिपाही भर्ती

बिहार पुलिस में सिपाही के 21 हजार 391 पदों के लिए राज्य सरकार ने 27 अप्रैल 2023 को ही वेकेंसी निकाली थी। 20 जुलाई 2023 तक इसके लिए ऑनलाइन आवेदन भी लिए गए। करीब 37 लाख अभ्यर्थियों ने इसके लिए आवेदन किया, जिसमें तकनीकी कारणों से करीब 19 लाख आवेदन निरस्त कर दिए गए। वही 18 लाख आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। इसमें चयनित अभ्यर्थियों को 21 हजार से 69100 रुपए तक मासिक वेतन दिया जाना है।

सुपौल पुलिस ने की दारोगा के गिरफ्तारी की पुष्टि

पटना के कोतवाली थाना के एएसआई सुनील कुमार सिंह ने बताया कि थाना कांड संख्या 519/24 में गिरफ्तारी की गई है। वही करजाइन थानाध्यक्ष लालजी प्रसाद ने बताया कि देर रात पटना पुलिस को सहयोग कर विजय रजक को गिरफ्तार किया गया है। पटना पुलिस विजय को अपने साथ ले गई है। कुछ जरूरी दस्तावेज भी पुलिस टीम साथ ले गई है। वही, एसपी शैशव यादव ने बताया मामला पटना पुलिस के क्षेत्राधीन है। पटना पुलिस द्वारा जो सहयोग मांगी गई, सुपौल पुलिस ने उसमें सहायता मुहैया कराई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

9 मिनट ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

9 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

12 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

13 घंटे ago