समस्तीपुर :- समस्तीपुर एमडीएम डीपीओ सुमित कुमार सौरभ ने शिवाजीनगर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय औरा के हेडमास्टर मो. अमजाद आलम को एमडीएम में घोटाले के आरोप में 63 हजार 202 रुपये का अर्थदंड लगाया है। उन्होंने हेडमास्टर को अर्थदंड की राशि एमडीएम के जिला कार्यालय के एमडीएम के सरकारी खाते में एक महीने के अंदर राशि जमा करने का आदेश दिया है। इसका अनुपालन नहीं होने पर उनके वेतन से राशि की कटौती करने की चेतावनी दी है।
डीपीओ एमडीएम ने अपने आदेश में कहा है कि उक्त स्कूल का पिछले दिनों निरीक्षण किया गया था, जिसमें निरीक्षण के दिन स्कूल में बच्चों की भौतिक उपस्थिति 20 थी। जबकि विगत एक सप्ताह के औसत लाभान्वित 130 पाया गया। जिसके आधार पर एमडीएम में अनियमितता करार देते हुए हेडमास्टर से स्पस्टीकरण पूछा गया। जिसका जवाब साक्ष्य आधारित व संतोषजनक नहीं पाया गया। इसके बाद उन पर अर्थदंड लगाया गया।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…
एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…
समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…
समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…