Samastipur

समस्तीपुर शिक्षा भवन पर ‘भारत स्काउट एंड गाइड’ के जिला संगठन आयुक्त के खिलाफ AISA ने किया प्रदर्शन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- छात्र संगठन आइसा (AISA) से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भारत स्काउट एंड गाइड के जिला संगठन आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन किया। सोनवर्षा चौक से जुलूस निकाल आइसा कार्यकर्ता शिक्षा भवन के मुख्य द्वार पर पहुंच प्रदर्शन करने के बाद प्रतिरोध सभा की। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष लोकेश राज ने की तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष दीपक यदुवंशी व आरवाईए जिला सचिव रौशन कुमार ने किया।

सभा में आइसा नेताओं कहा कि जिला संगठन आयुक्त चितरंजन कुमार शर्मा का 17 दिसंबर 22 को पूर्वी चंपारण स्थानांतरण कर दिया गया था। तब से समस्तीपुर में स्थायी जिला संगठन आयुक्त की नियुक्ति नहीं की गई। अब फिर से इनकी पदस्थापना करना विभाग की कार्यप्रणाली पर संदेह उतपन्न कर रहा है। 12 अगस्त से अनिश्चित कालीन डीईओ के समक्ष आंदोलन किया जाएगा।

आंदोलन को जिला पार्षद रवि रौशन कुमार ने भी समर्थन दिया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष रवि रंजन कुमार, मो तौसीफ, मो फैयाज, मो इब्राहिम, शिव कुमार, हिमांशु कुमार, अभिषेक कुमार, मोनू कुमार, अवधेश कुमार, मनीष कुमार, रितेश कुमार,आरवाईए के नवीन कुमार, महेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

1 घंटा ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

6 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

16 घंटे ago