समस्तीपुर/खानपुर :- समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कानू विशनपुर के हेडमास्टर शिवशंकर चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन पर प्रपत्र क गठित करते हुए विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। निलंबित अवधि में उनका मुख्यालय बिथान बीईओ कार्यालय किया गया है। निलंबन अवधि में उनको जीवन निर्वाह भत्ता मिलता रहेगा। हेडमास्टर के मामले की विभागीय जांच दो स्तरीय जांच अधिकारी को सौंपी गई है।
डीपीओ स्थापना कुमार सत्यम ने निलंबन व अन्य कार्रवाई का आदेश शुक्रवार को जारी किया है। डीपीओ एमडीएम सुमित कुमार सौरभ की अनुशंसा व डीईओ कामेश्वर प्रसाद गुप्ता की सहमति पर उक्त कठोर कार्रवाई की गई है। जारी आदेश में मध्याह्न भोजन योजना में अनियमितता बरतने और स्कूल के संचालन में लापरवाही करने का आरोप हेडमास्टर पर है।
समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…
समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…
समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…
समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…
समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…