Samastipur

सदर SDO ने समस्तीपुर सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, अस्पताल की कुव्यवस्था पर जतायी नाराजगी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर सदर अस्पताल से आये दिन कुव्यवस्था की मिल रही शिकायत के बाद डीएम के निर्देश पर सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने औचक निरीक्षण किया। एसडीएम के औचक निरीक्षण से वहां उपस्थित कर्मियों में खलबली मच गई। इस दौरान सदर अस्पताल के उपाधीक्षक नदारद रहे। हालांकि वह जब तक पहुंचे तब तक एसडीओ निरीक्षण कर निकल चुके थे। इधर निरीक्षण के दौरान एसडीओ ओपीडी भवन, इमरजेंसी, एसएनसीयू, लेवर रूम, पीकू वार्ड, एक्स-रे, सीटी स्कैन व निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण किया।

इस दौरान ओपीडी भवन स्थित रक्त जांच केंद्र में ताला लटका मिला जिसपर एसडीओ ने नाराजगी जताई। इसके बाद एसडीओ इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने स्नैक बाइट की दवा एंटी वेनम की उपलब्धता की जानकारी ली साथ ही रजिस्टर चेक किया। रजिस्टर प्रॉपर मेंटेन नहीं होने को लेकर अस्पताल प्रबंधक को फटकार लगाई।

वहीं एसडीएम सदर अस्पताल में डेंगू के मरीजों के लिए अब तक विधिवत वार्ड नहीं बनाये जाने को लेकर भी नाराजगी व्यक्त की। वहीं निर्माणाधीन एमसीएच भवन उद्घाटन से पहले ही खराब होना शुरू हो गया जिसपर उन्होंने कहा कि सिविल सर्जन के माध्यम से जांच करा विभाग को भेजा जाएगा। अगर गुणवत्ता की समस्या होगी तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ भी लिखकर विभाग को भेजा जाएगा। इसके अलावे रोस्टर भी उन्होंने चेक किया।

विभिन्न विभागों में एक ही समय में एक ही डॉक्टर की ड्यूटी रहने पर उन्हें अस्पताल प्रबंधन के द्वारा बताया गया कि अभी एमबीबीएस डॉक्टरों की परीक्षा चल रही है उसी में डॉक्टर गये हुए हैं। जितने डॉक्टर अस्पताल में हैं, उन्हीं से हर विभाग में ड्यूटी ली जा रही है। इसके अलावा अस्पताल की विवादित जमीन की जल्द से जल्द चाहरदीवारी भी कराने का उन्होंने निर्देश दिया। अस्पताल में निर्माण कार्य के कारण जगह-जगह जल-जमाव की स्थिति बनी हुई थी जिसपर उन्होंने आवश्यक निर्देश दिये। हालांकि एसडीओ ने यह भी कहा की पहले की अपेक्षा सदर अस्पताल की व्यवस्था में बदलाव आए हैं और सुधार भी हुआ है। आगे जो भी कमी है उसमें भी सुधार कर लिया जाएगा।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

14 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

16 घंटे ago

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

1 दिन ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

1 दिन ago