समस्तीपुर/सरायरंजन :- समस्तीपुर पुलिस कप्तान विनय तिवारी ने सरायरंजन थाने में नये थानाध्यक्ष की पोस्टिंग कर दी है। वहां की कमान पुलिस अवर निरीक्षक विकास कुमार आलोक को दी गई है। देर रात एसपी ने विकास कुमार आलोक को थानेदार बनाने संबंधित जानकारी दी है। विकास कुमार आलोक अभी पुलिस अधीक्षक के गोपनीय रिडर हैं। बताते चलें की सिंम्पी को एसपी ने कार्य में लापरवाही के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया था। उनपर निर्दोष व्यक्ति को लूट के एक केस में उठाने के बाद बेरहमी से पिटाई का आरोप लगा था। सिंम्पी मात्र 20 दिन ही थानाध्यक्ष रह सकी।
इससे पहले रविकांत को भी थानाध्यक्ष के पद से एसपी ने कार्य में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया था और रविकांत की जगह सिंम्पी को थानेदार बनाया गया था। रविकांत से पहले भी रामचंद्र चौपाल इस थाने के थानेदार थे। उन्हें शराब माफिया के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर एसपी विनय तिवारी ने ही मार्च 2023 में निलंबित किया था। कुल मिलाकर देखा जाए तो मात्र डेढ़ वर्षो के भीतर लगातार तीन थानाध्यक्ष पर कार्रवाई होने के बाद विकास कुमार आलोक थाना क्षेत्र में कैसा काम कर पाते हैं यह देखने वाली बात होगी।
समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…
समस्तीपुर : जिले के 4 लाख 48 हजार 291 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में…
समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…