Samastipur

सरायरंजन में ‘तिथि भोजन’ योजना के तहत बच्चों को खिलाया गया भोजन, वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर/सरायरंजन :- सरकारी स्कूलों में बच्चों को जोड़ने के लिए सरकार मिड-डे मील सहित कई कार्यक्रम चला रही है। बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ पौष्टिक भोजन भी मिल सके इसी कड़ी में उत्क्रमित मध्य विद्यालय नरघोघी में शिक्षा सप्ताह के अंतिम दिन शनिवार को ‘तिथि भोजन’ योजना के तहत छात्रों के लिए विशेष भोज का आयोजन हुआ। इस अवसर पर स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों को संगोष्ठी बैठक के उपरांत सामूहिक भोजन कराया गया।

तिथि भोजन का आयोजन ग्रामीण महेंद्र झा के द्वारा विद्यालय के प्रधानाध्यापक पंकज चौधरी, शिक्षक सरोज झा, वैदेही कुमारी एवं समस्त शिक्षकों के सहयोग से उत्साह पूर्वक संपन्न कराया गया। मौके पर अभियंत्रण महाविद्यालय समस्तीपुर के प्राचार्य डॉ. राजकिशोर तुगनायत, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी पंकज झा, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी, मनरेगा पीओ राहुल कुमार, पूर्व उपप्रमुख अजीत झा, नगर पंचायत अध्यक्ष पूजा कुमारी, उपप्रमुख संजीव ठाकुर, वार्ड पार्षद स्कूल अध्यक्ष पूजा देवी, रोहित रंजन, शानू ठाकुर समेत अन्य तिथि भोजन में शामिल हुए। इसके साथ ही विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्य भी सम्पन्न हुआ।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

7 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

8 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

14 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

19 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

20 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

21 घंटे ago