Bihar

बेगूसराय में बुरे फंसे मोदी के मंत्री गिरिराज सिंह, भारी विरोध के बाद कार छोड़ बाइक से निकलने की आई नौबत…

नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्री और बिहार के बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह अपने ही संसदीय क्षेत्र में फंस गए। हालत यह हो गई कि मोदी के मंत्री को अपनी गाड़ी छोड़ कर बाइक से निकलना पड़ा। दरअसल जिले में सांसद गिरिराज सिंह एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे लेकिन यहां राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मी लगातार प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय मंत्री की गाड़ी को घेर लिया और फिर सड़क पर जमकर ड्रामा हुआ।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बेगूसराय में ANM कर्मी अपनी अलग-अलग मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, रविवार को गिरिराज सिंह डाकबंगला रोड के पास एक शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। इसी दौरान कैंटीन चौक के पास केंद्रीय मंत्री के घेराव की कोशिश की गई। लेकिन जब केंद्रीय मंत्री का काफिला नहीं रूका तब दर्जनों एएनएम गर्ल्स स्कूल पहुंच गईं और जब केंद्रीय मंत्री का कार्यक्रम खत्म हो गया तब उनकी गाड़ी को उन्होंने सड़क पर घेर लिया।

संविदा पर बहाल यह स्वास्थ्य कर्मी सड़क पर केंद्रीय मंत्री को अपनी 12 सूत्री मांगों से अवगत करा रही थीं। बता दें कि पिछले 22 जुलाई से बिहार चिकित्सा स्वास्थ्यकर्मी संघ के बैनर तले दर्जनों ANM कार्य का बहिष्कार कर रहे हैं। अब प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि जैसे ही उन्होंने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को अपना मांगपत्र सौंपने की कोशिश की तो वो अपनी गाड़ी छोड़ कर बाइक से चले गए। हंगामे के बीच आधे घंटे बाद पुलिस ने किसी तरह आक्रोशित भीड़ से मंत्री के वाहन को छुड़वाया।

हमारी बात तो सुन लेते – प्रदर्शनकारी

मीडिया से बातचीच में एक महिला प्रदर्शनकारी ने कहा, ‘हम अपना मांगपत्र लेकर आए थे। हमलोगों को किसी चीज का मतभेद नहीं है, सिर्फ वो हमलोगों की बात सुन लेते तो हम वापस चले जाते। लेकिन वो हम लोगों को देख कर अपनी गाड़ी छोड़ कर बाइक पर बैठ चले गए। ये क्या जनता के प्रतिनिधि का काम है। जिस समय उनको वोट लेनी होती है वो दरवाजे-दरवाजे पर जाते हैं कि हम आपकी सेवा करेंगे, हमें वोट दीजिए। लेकिन आज जब एक कर्मी उनसे मिलने आई तो वो क्या किए…अपनी गाड़ी छोड़ बाइक से चले गए।

क्या है मांग

आपको बता दें कि स्वास्थ्य मिशन कर्मी समान काम के बदले समान वेतन, राज्यकर्मी का दर्जा, महिला कर्मियों की सुरक्षा गारंटी, नियमित वेतन भुगतान, स्वास्थ्य केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं, फेस रिकॉग्नाइज्ड सिस्ट को खत्म करने संबंधित अपनी कुछ मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

1 घंटा ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

2 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

2 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

11 घंटे ago