Samastipur

सरायरंजन पुलिस द्वारा युवक को निर्ममता पूर्वक पीटने के मामले में समस्तीपुर SP के आदेश पर ASP पहुंचे पीड़ित के घर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/सरायरंजन :- सरायरंजन थाने की पुलिस ने शक के आधार पर रायपुर पंचायत के बरुणा रसलपुर निवासी राकेश शर्मा की थाने में जमकर निर्ममता पूर्वक पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इससे स्थानीय ग्रामीणों में पुलिस के प्रति रोष व्याप्त है। पीड़ित का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। उसके नाजुक अंग के आसपास काफी चोटें आयी हैं।

मामले को लेकर पीड़ित व उसके परिजनों ने इसकी लिखित शिकायत एसपी विनय तिवारी से की। हालांकि परिजनों की मुलाकात एसपी से हो नहीं सकी थी, वह हाईकोर्ट निकले हुए थे तो परिजनों ने ट्रैफिक डीएसपी को आवेदन सौंपा था। समस्तीपुर पहुंचने पर एसपी ने पूरा मामला समझ जांच का जिम्मा सदर एसडीपीओ सह एएसपी संजय पांडेय को सौंपा। इसके आलोक में शुक्रवार को सदर एसडीपीओ पीड़ित के घर पहुंच मामले की जांच व पीड़ित युवक से पूछताछ की। उन्होंने पीड़ित व्यक्ति से समस्तीपुर पुलिस की पूरी टीम की तरफ से माफी मांगते हुए दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की बात कही है। बता दें कि सरायरंजन पुलिस द्वारा युवक की पिटाई का फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, बीते सोमवार की शाम बदमाशों ने एक राहगीर से लगभग डेढ़ लाख रुपये का आभूषण लूट लिया था। इस मामले में शक के आधार पर राकेश शर्मा को पूछताछ के लिए पुलिस थाना पर ले गयी थी। बताया गया है कि हाजत में पुलिस ने उसकी निर्ममताापूर्वक पिटाई की। हालांकि उसके खिलाफ सबूत ना मिलने और मोबाईल लोकेशन उस एरिया में ना होने पर उसे छोड़ दिया गया। ग्रामीणों का बताना है कि युवक निर्दोष था उसके बावजूद पुलिस उसे पकड़ कर थाना पर ले गयी और अमानवीय तरीके से उसकी पिटाई की। इस तरह की पिटाई पुलिस किसी दुर्दांत अपराधी के साथ भी नहीं करती है। उसके नाजुक अंगो के आसपास काफी चोटें आई है। डॉक्टर के अनुसार अगले 6 महीने तक पीड़ित युवक को बाथरूम जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

15 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

16 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

16 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

22 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

1 दिन ago