Samastipur

समस्तीपुर सदर अस्पताल में डॉक्टर्स नहीं रहे हड़ताल पर, ओपीडी में हुआ इलाज

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर सदर अस्पताल में डॉक्टरों कै हड़ताल का असर नहीं हुआ। सभी डॉक्टरों ने आम दिनों की तरह ही मरीजों का इलाज किया। अस्पताल में मरीजों का पुर्जा कटने के बाद डॉक्टरों ने मरीजों की जांच के बाद दवा लिखी। दवा लेने के लिए काउंटर पर मरीजों की दिनभर भीड़ लगी रही। इसके साथ ही सदर अस्पताल में मरीजों का जांच भी हुआ।

उधर, पूसा अनुमंडलीय अस्पताल में ओपीडी बंद रहा। जिससे करीब सौ से ज्यादा मरीजों को बगैर इलाज लौटना पड़ा। ओपीडी बंद रहने से दूर से आए मरीजों व अस्पताल से जुड़े स्वास्थ्यकर्मियों के बीच तीखी नोक झोंक भी हुई। हालांकि इमरजेंसी मरीजों का इलाज हुआ। कल्याणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डेढ़ दर्जन से अधिक मरीजों का इलाज ओपीडी में हुआ। उसके बाद ओपीडी सेवा बंद कर सभी डॉक्टर हड़ताल पर चले गये।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने आए मधुरापुर की मनोरमा देवी, राहुल कुमार एवं पुरुषोत्तमपुर के मनोज कुमार, मुन्ना कुमार आदि ने बताया कि कई दिनों से बुखार, सर्दी और पूरे शरीर में दर्द होने की शिकायत थी परंतु ओपीडी सेवा बंद होने के कारण वापस लौटना पड़ रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कुत्ता एवं सांप काटने के भी मरीज पहुंचे थे।

Avinash Roy

Recent Posts

मौलाना मजहरुल हक टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज समस्तीपुर के छात्र मेराज आलम ने राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण व रजत पदक

समस्तीपुर : मौलाना मजहरुल हक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के सचिव मो. अबू सईद ने जानकारी…

2 घंटे ago

समस्तीपुर नगर निगम में बिना लेवलिंग व मानकों के बन रहे नाले, जनहित के पैसे का हो रहा ‘बंदरबांट’

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम से शहर में निर्माण योजनाओं में अब तक जितने कार्य…

3 घंटे ago

बिहार में कल से बदलेगा मौसम: आंधी-बारिश के साथ गिरेंगे ओले, समस्तीपुर-दरभंगा सहित इन जिलों में IMD का अलर्ट

कल 27 मार्च को रामनवमी का पर्व मनाया जाएगा, लेकिन इस बार मौसम का मिजाज…

3 घंटे ago

सीने में गोली लगने से घायल युवक को समस्तीपुर से पटना किया गया रेफर, स्थिति गंभीर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चकनूर गांव में बुधवार की देर…

12 घंटे ago

बिहार: खनन विभाग का डाटा ऑपरेटर 50000 का घूस लेते गिरफ्तार, कई अधिकारी-कर्मचारी फरार

बिहार में निगरानी विभाग (Vigilance Department) ने भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की…

14 घंटे ago

मॉडिफाइड बाइक और तेज आवाज वाले साइलेंसर पर समस्तीपुर पुलिस की छापेमारी, तीन बाइक जब्त

समस्तीपुर : जिले में मॉडिफाइड मोटरसाइकिलों, तेज आवाज वाले साइलेंसर और ताजपुर - बख्तियारपुर फोरलेन…

17 घंटे ago