समस्तीपुर : समस्तीपुर में प्रेमिका की प्रताड़ना से तंग आकर एक युवक ने फंदे से झूल कर खुदकुशी कर ली। मामला रोसड़ा थाना क्षेत्र के ढ़रहा गांव की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के 23 वर्षीय युवक नंद कुमार ठाकुर को वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र के बांदे करनौती गांव की रहने वाली दो बच्चों की माँ से प्यार हो गया।
फेसबुक और इंस्टाग्राम के माध्यम से पिछले डेढ़ वर्ष पूर्व दोनों एक दूसरे के करीब आये। धीरे-धीरे दोनों की बीच नजदीकियां बढ़ने लगी। जिसके बाद महिला युवक को बहला फुसलाकर अपने पास बुलवाकर दोनों साथ रहने लगे। कुछ समय बाद महिला युवक के द्वारा बेचे जमीन के रुपये भी ठग लिए और युवक पर 30 लाख रुपये और 10 कट्ठा जमीन देने का दबाब बनाने लगी।
जब लड़के ने प्रेमिका को जमीन और इतनी बड़ी रकम देने से इंकार कर दिया। तब महिला के पिता ने दबाब बनाने के लिए युवक और उसके माता पिता पर बेटी के अपहरण करने का केस ठोक दिया। थाने में मुकदमा होने के बाद युवक अपने ननिहाल रोसड़ा में रह रहा था। जहां प्रेमिका के प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने फंदे से झूलकर खुदखुशी कर ली। युवक के द्वारा खुदखुशी करने की सूचना पर पहुंची पुलिस युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज कर जांच में जुट गई है।
बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…
बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…
समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…
समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…
समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…