Samastipur

समस्तीपुर RJD के कई नेताओं ने बदला पाला, JDU का थामा दामन, विजय चौधरी ने दिलाई सदस्यता

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं का पाला बदलने के खेल शुरू हो गया है। आज रविवार को लालू यादव की पार्टी आरजेडी के कई नेता एक साथ जेडीयू में शामिल हुए। ये सभी समस्तीपुर जिले के सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र से आते हैं। जदयू के पार्टी दफ्तर में संसदीय मंत्री और जेडीयू के वरिष्ठ नेता विजय चौधरी ने सभी को सदस्यता दिलाई गई। बता दें कि विजय चौधरी खुद सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र से ही विधायक चुनकर आए है। इस मौके पर जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, मंत्री अशोक चौधरी समेत कई पार्टी पदाधिकारी शामिल रहे। इस मौके पर सभी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति विश्वास जताया।

इस मौके पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि बिहार में हुई जातीय गणना व आरक्षण सीमा बढ़ाने के फैसले का श्रेय लेने की होड़ में राजद अकबाकहट में है। जबकि, बिहार की जनता इसका सच जानती है। उन्होंने कहा कि दोनों फैसलों का श्रेय सिर्फ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जाता है। चौधरी ने कहा कि हम लोग तो बिहार आरक्षण कानून बनने के लिए अगले दिन से ही 9वीं सूची में शामिल करने की मांग भारत सरकार से कर रहे थे। रविवार को जदयू प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बात कर रहे थे।

वहीं जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि नए लोगों के जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी। साल 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव को बेहतर बनाना है। जो लोग कह रहे थे कि JDU खत्म हो जाएगी, उन्हें लोकसभा चुनाव 2024 में जवाब मिल चुका है।

वहीं नीतीश सरकार के मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी ने कहा कि अतिपिछड़ा दलित महिला का उत्थान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया है। जातीय गणना के जरिए आरक्षण का दायरा बढ़ा। अब JDU की ओर लोगों का झुकाव बढ़ा है। साल 2025 के विधानसभा चुनाव की लड़ाई सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व लड़ाई लड़नी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में नियमित गैस आपूर्ति को लेकर SDO की वितरकों संग बैठक, गैस वितरण व्यवस्था सुधारने को बनी निगरानी टीम

घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…

12 घंटे ago

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

16 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

17 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

21 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

21 घंटे ago