समस्तीपुर : रेलवे ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फर्जी टीटीई को गिरफ्तार किया है। उसके पास से फर्जी आई कार्ड भी बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार एक यात्री ने अधिकारियों को सूचित किया कि एक व्यक्ति, जो फर्जी टिकट परीक्षक (टीटीई) के रूप में गाड़ी संख्या 13212 में यात्रियों की जांच कर रहा था और अवैध वसूली भी कर रहा था। ट्रेन में मौजूद एक यात्री ने इसका फोटो भी खींचा और तुरंत रेल प्रशासन को इसकी सूचना दी।
इस सूचना के आधार पर टाइगर स्क्वाड की टीम के चंद्र किशोर यादव और धर्मेंद्र कुमार ने कार्यवाही करते हुए 24 घंटे के भीतर इस फर्जी टीटीई को दरभंगा में पकड़ लिया। फर्जी टीटीई की पहचान दरभंगा जिले के बतियाही निवासी अखिल चौधरी के पुत्र अखिल चौधरी के रूप में की गई है। पकड़े गए फर्जी टीटीई को दरभंगा आरपीएफ के हवाले कर दिया गया है। जिस पर आवश्यक धाराओं के तहत कार्यवाई की जाएगी।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…
समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…
भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…
समस्तीपुर : शहर के हरपुर एलौथ स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल ने वार्षिकोत्सव मनाया। मुख्य अतिथि…