Samastipur

विभिन्न मांगों को लेकर भाकपा माले ने पूसा थाना को घेरकर किया प्रदर्शन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/पूसा : प्रखंड भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर थाना परिसर में प्रदर्शन किया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कर्तव्य से विमुख थानाध्यक्ष को थानेदारी से एवं डायल 112 पर तैनात दारोगा अजय कुमार को पूसा थाना से हटाया जाये। थाना क्षेत्र में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने की मांग रखी।

वक्ताओं ने खेग्रामस प्रखंड अध्यक्ष मो. इस्तेखार पर हमला करने के अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने मानस मंदिर से जुलूस निकालकर नारेबाजी कर पूसा थाना पहुंचे। अध्यक्षता प्रखंड सचिव अमित कुमार ने की। सभा को प्रो. उमेश कुमार, फूलबाबू सिंह, ललन कुमार, महेश कुमार, किशोर कुमार राय, रौशन कुमार ने संबोधित किया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिला कोषागार का DM ने किया निरीक्षण, वित्तीय अभिलेखों और भुगतान कार्यों की समीक्षा की

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने शनिवार को जिला कोषागार का निरीक्षण किया। इस दौरान…

36 मिनट ago

आज 57 वर्ष का हुआ समस्तीपुर रेल मंडल, बदलते दौर के साथ विकास की नई पटरी

समस्तीपुर : छोटी लाइन और सीमित सुविधाओं से शुरू हुआ समस्तीपुर रेल मंडल का सफर…

3 घंटे ago

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

17 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

19 घंटे ago