समस्तीपुर/पटोरी :- पटोरी पुलिस ने संध्या गस्ती के दौरान शुक्रवार की शाम एक बाइक पर सवार तीन युवकों को एक देसी रिवाल्वर, दो जिंदा कारतूस व एक बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष कुणाल चंद्र सिंह ने बताया कि दारोगा केके दत्ता पुलिस बल के साथ पटोरी थाना के समीप मुख्य सड़क पर संध्या गस्ती के दौरान वाहनों की जांच कर रहे थे।
इसी दौरान एक बाइक पर सवार युवकों को जब पुलिस ने रोका तो उनमें बाइक सवार तीसरा युवक भागने लगा। जिसे खदेड़कर आदर्श कॉलोनी से पकड़ लिया गया। पुलिस ने बाइक सवार तीनों युवकों की तलाशी ली तो उनमें से एक युवक की कमर से एक देसी रिवाल्वर ,दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पकड़े गए युवकों की पहचान पटोरी थाना क्षेत्र के हसनपुर सूरत टारा निवासी नरेश सिंह के पुत्र सोनू कुमार, एएनडी कॉलेज के समीप नगर परिषद वार्ड संख्या-9 निवासी राजेंद्र साह के पुत्र शिवम कुमार एवं केशोनारायणपुर नायर निवासी महेश सिंह के पुत्र आयुष कुमार के रूप में की गई है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी युवकों से पूछताछ की जा रही है तथा उनके संबंध में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्ता की भी जानकारी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि इस बात की भी पड़ताल की जा रही है कि पकड़े गए युवक कहीं किसी अपराध की घटना को अंजाम देने तो नहीं जा रहे थे ?
समस्तीपुर/कल्याणपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही को लेकर कल्याणपुर के अपर…
भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस सांसद व लोकसभा…
बिहार के पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव और नवादा की विधायक विभा देवी के छोटे पुत्र…
समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…
समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…
समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…