Samastipur

सांसद शांभवी चौधरी ने दलित बस्ती में मनाया आजादी का जश्न, बच्चों के बीच पाठ्य सामग्रियों का किया वितरण, बोलीं..पढ़ेगा समस्तीपुर तभी तो बढ़ेगा समस्तीपुर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी ने जश्न-ए-आजादी का पर्व बच्चों के साथ मनाया। 25 साल में सांसद बनने का सपना पूरा करने वाली एमपी शांभवी चौधरी अपने लोकसभा क्षेत्र समस्तीपुर के रूपनारायणपुर पहुंची थी। जहां बेला की दलित बस्ती में शांभवी ने आजादी का जश्न वहां रहने वाले बच्चों के साथ मनाया। 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शांभवी ने बच्चों के बीच पाठ्य सामग्रियों का वितरण किया।

बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान देने की बात कहते हुए सांसद ने कहा कि शिक्षा से ही संपूर्ण प्रगति संभव है। शिक्षा तरक्की का माध्यम है। बिना इसके आप आगे नहीं बढ़ सकते। इसलिए आप सभी को पढ़ना होगा और खुद के साथ-साथ देश का भविष्य बनाना होगा। समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि आज भारत अपनी आजादी का 78वां वर्ष मना रहा है। इसी क्रम में स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए रूपनारायणपुर बेला के राम टोला वार्ड न. 05 पहुंची थी। जहां उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ ध्वजारोहण किया एवं तिरंगे को सलामी दी।

जिसके बाद उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाक़ात की और मौजूद बच्चों के बीच पुस्तक एवं अन्य पाठ्य सामग्रियों का वितरण किया। कहा कि वो जिस बस्ती में जाएंगी ऐसा हीं करेंगी। इसको लेकर उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है। शांभवी ने यह लिखा है कि ”समानता और शिक्षा की आज़ादी : क्यूंकि पढ़ेगा समस्तीपुर तभी तो बढ़ेगा समस्तीपुर। आज #समस्तीपुर लोकसभा अंतर्गत रूपनारायणपुर बेला के राम टोला में बच्चों एवं आमजनों के साथ ध्वजारोहण कर राष्ट्रीध्वज को सलामी दी। इस दौरान टोले में बच्चों के बीच पुस्तकों एवं अन्य पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया। हमारा वर्तमान शिक्षित होगा तभी तो देश का भविष्य समृद्ध होगा।”

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

2 घंटे ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

11 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

14 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

15 घंटे ago