Samastipur

LJP(R) ने समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी को सौंपी बड़ी जिम्मेवारी, उत्तर प्रदेश की नियुक्त की गयी सह प्रभारी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के आदेश पर समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी और जमुई सांसद अरुण भारती को बड़ी जिम्मेवारी दी गयी है। पार्टी की ओर से अरुण भारती को उत्तर प्रदेश के लिए प्रभारी और शांभवी चौधरी को सह प्रभारी नियुक्त किया गया हैं।

बताते चलें की पिछले दिनों रांची में लोजपा(रा) के कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गयी थी। जिसमें केन्द्रीय मंत्री चिरागपासवान ने कहा कि उनकी पार्टी झारखंड में विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक है ताकि आदिवासी बहुल राज्य में अपना समर्थन आधार मजबूत किया जा सके। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के एक अन्य सहयोगी जनता दल (यूनाइटेड) ने भी कहा है कि वह गठबंधन के हिस्से के रूप में झारखंड में 11 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहता है।

वहीँ इस बैठक में चिराग पासवान को फिर से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया। साथ ही झारखण्ड सहित कई राज्यों में होनेवाले चुनाव में पार्टी की रणनीति पर चर्चा की गयी। वहीँ बैठक में मुख्य रूप से पार्टी को और अधिक मजबूत करने और संगठन की संरचना को बेहतर बनाने पर भी बल दिया गया। इसी कड़ी में दोनों सांसदों को उत्तर प्रदेश जैसे महत्वपूर्ण राज्य की कमान दी गयी है।

Avinash Roy

Recent Posts

एजेंसी और ठेका प्रथा खत्म कर श्रमिकों को स्थायी करे विश्वविद्यालय प्रशासन, भाकपा-माले की दोटूक

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में वर्षों से निरंतर कार्यरत सैकड़ों…

3 घंटे ago

स्कूल जाने के दौरान शिक्षक पर फायरिंग करने के मामले में तीन आरोपितों को पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/अंगारघाट : अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता गांव अंतर्गत दशर्जा चौर में विगत दिनों गावपुर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर: ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग सख्त, दो दिनों में मांगी गई रिपोर्ट

समस्तीपुर : शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी कार्यरत शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग…

4 घंटे ago

जितवारपुर में बंद घर का ताला तोड़कर गंडक प्रोजेक्ट के बड़ा बाबू के घर भारी मात्रा में आभूषण व नगद की चोरी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पेपर मिल कैंपस में चोरों ने एक बंद घर…

4 घंटे ago

दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से 40 प्रत्याशियों में छठे स्थान पर रहे समस्तीपुर के डॉ. धर्मांश रंजन, मतदाताओं के प्रति जताया आभार

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधान परिषद के चुनाव में प्रत्याशी रहे…

13 घंटे ago