Samastipur

समस्तीपुर के युवक की तारापीठ स्थित एक होटल में सीढ़ी से गिरकर मौ’त, दोस्तों के संग गया था पूजा-अर्चना करने

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर बस्ती पश्चिम पंचायत के टांड़ा गांव निवासी राम रतन राय के पुत्र सुनील कुमार राय (45 वर्ष) की मौत तारापीठ में मंगलवार की रात हो गई। उसकी मौत की खबर सुनकर परिजनों के चीत्कार से पूरा गांव दहल गया। मृतक का पार्थिव शरीर लाने के लिए परिजन तारापीठ के लिए रवाना हो गए हैं।

बताया जाता है कि सुनील साथियों के साथ तीन रोज पूर्व घर से देवघर के लिए बाबाधाम में जलाभिषेक को लेकर रवाना हुआ था।जहां जलाभिषेक करने के उपरांत वह मंगलवार को तारापीठ पहुंचा था। पूजा- अर्चना के बाद वह साथियों के साथ एक होटल में ठहरा था। किसी काम से होटल से बाहर निकलने के दौरान वह सीढ़ी से लुढ़क कर गंभीर रुप से जख्मी हो गया। आनन-फानन में उसे तारापीठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

5 घंटे ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

7 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

15 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

19 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

20 घंटे ago