Bihar

बिहार: सिविल ड्रेस में भारत बंद समर्थकों से हुई हाथापाई तो थानाध्यक्ष ने बीच बाजार भीड़ में निकाली सर्विस पिस्टल

बेगूसराय में भारत बंद के दौरान राहगीर और बंद समर्थकों के बीच हल्की बहस हो गई। इसी दौरान गढ़पुरा थानाध्यक्ष और बंद समर्थकों के बीच हाथापाई हो गई। इस बीच थानाध्यक्ष ने सिविल ड्रेस में कमर से पिस्टल निकाल ली और धमकाने लगे। जिसका वीडियो सामने आया है।

थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि एक घटना को लेकर गए हुए थे। वहां से लौटने के दौरान देखा उपद्रव किया जा रहा। मैं सिविल में था। अपनी पहचान बताने के लिए पिस्टल निकाली।

हाल में ही पदस्थापित हुए थे

थानाध्यक्ष मनोज कुमार हाल में ही पदस्थापित हुए हैं। वे किसी काम से सिविल ड्रेस में बाजार गए थे। लौटने के दौरान उनका सामना गढ़पुरा बस स्टैंड के पास सड़क जाम कर रहे प्रदर्शनकारियों से हो गया। उन्होंने अपनी सर्विस पिस्टल निकाल ली।

वीडियो सामने आने के बाद सवाल उठने लगे कि आखिर भारत बंद के दौरान ऑन ड्यूटी 12 बजे दिन में थानाध्यक्ष जिंस और कुर्ता पहनकर क्यों पहुंचे। ऐसा क्या हुआ कि समर्थक हाथापाई करने लगे। विधि-व्यवस्था बनाने की जवाबदेही थी, वे ड्यूटी के वक्त सिविल ड्रेस में इस तरह का व्यवहार कैसे कर सकते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

4 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

6 घंटे ago

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

17 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

17 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

17 घंटे ago