Samastipur

पिस्टल के बल पर बदमाशों ने बाइक सवार से लूटे चार लाख बीस हजार रुपये, दो हिरासत में…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/मोहनपुर :- समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने बाइक सवार युवक को पिस्टल दिखा जबरन रोक चार लाख बीस हजार रुपया लूट लिए। वे तीन की संख्या में थे। घटना के बाद तीनों बदमाश अपाचे बाइक पर सवार हो भाग निकले। इसके बाद पीड़ित युवक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। हालांकि भागने के दौरान बदमाशों ने कुछ दूर जाने के बाद अपनी बाइक को सड़क पर छोड़ दिया।

पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए दो बदमाशों को पूछ ताछ के लिए हिरासत में लिया है। घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए भुक्तभोगी पटोरी के चकसीमा निवासी सूरज राय के पुत्र ने बताया है कि वह चार लाख बीस हजार रुपया लेकर मोहनपुर सीएसपी जमा करने जा रहे थे। इस दौरान बरकुरबा मोड़ के पास सड़क किनारे पूर्व से घात लगाए तीन बदमाशों ने पिस्टल दिखा जबरन बाइक को रोका। बाइक रोकने के साथ ही रुपया से भरे बैग को छीन लिया।

घटना को अंजाम दे तीनों अपराधी अपाचे बाईक पर सवार हो मोहनपुर की ओर भाग निकले। जहां थोड़ी दूर बाद वे अपनी बाईक सड़क पर छोड़ पैदल भागने में सफर रहे। घटना को लेकर पटोरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बीके मेधावी ने बताया कि एक बाइक को जप्त करते हुए दो युवक को हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

2 घंटे ago

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

20 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

21 घंटे ago