समस्तीपुर :- मिलनी संघ के आव्हान पर समस्तीपुर में रहने वाले बंगाली समुदाय और विभिन्न भाषी लोगों के द्वारा कोलकाता में हुए युवा महिला डॉक्टर व मुजफ्फरपुर के पारू में हुए कूकर्म और नृशंस हत्या के विरोध में एक “विरोध जुलूस” निकाला गया। जिसमें डॉ. एस. एस. नन्दी समेत अन्य डॉक्टर, रिप्रेजेंटेटिव्स, विभिन्न एनजीओ, महिलाएं एवं अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए।
जुलूस दूर्गाबारी (कृष्णा टाकीज) से निकलकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः कृष्णा टाकीज में ही समाप्त हुई। दिवंगत डॉक्टर को इंसाफ दिलाने में बंगाल सरकार की नाकामी और बंगलादेश में हिन्दूओं के साथ हो रहे नाइंसाफी पर डॉ. एस.एस.नन्दी ने अपना विचार रखा। मिलनी संघ की अध्यक्ष मंदिरा पालित और रिया चटर्जी (छात्रा), अजित पाल, राना सरकार समेत अन्य लोगों ने भी इस घिनौने हत्या कांड पर गुस्सा जाहिर किया।
समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…
बक्सर के डुमरांव प्रखंड की छात्राओं के साथ दो शिक्षकों द्वारा किए गए घृणित कृत्य…
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…