समस्तीपुर :- सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण शिक्षकों की समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में काउंसिलिंग शुरू हुई। पहले दिन 131 शिक्षकों के कागजातों की जांच के बाद प्रमाणपत्र दिया गया। पहले दिन हुर्द कांउसिंलिंग की व्यवस्था का डीएम योगेन्द्र सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी शिक्षकों को कोई परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
कांउसिलिंग के लिए पहले दिन मुख्यालय से 150 शिक्षकों का स्लॉट मिला था। इसके लिए पांच काउंटर पर कर्मी तैनात थे। 150 में 131 शिक्षक पहुंचे और अपने मूल प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराया। सत्यापन के लिए सभी डीपीओ डीईओ के साथ मौजूद थे। दूसरे दिन शुक्रवार के लिए देर रात स्लॉट आएगा। गुरुवार की तुलना में स्लॉट बढ़ने का अनुमान है।
गुरुवार सुबह तय समय के अनुसार सक्षमता परीक्षा पास शिक्षकों के मूल प्रमाण पत्रों का सत्यापन शुरू हुआ। काउंटर से वेरिफिकेशन शुरू हुआ। पांच शिफ्ट में आए शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच हुई। आवंटन स्लॉट में 131 शिक्षक आए। बताया कि पहले करीब 12 ऐसे मामले आए हैं जिसमें एक या दो मूल प्रमाण पत्र शिक्षक नहीं जांच करा सकें। उन्हें विभाग की ओर से दोबारा मौका मिलेगा।
डीईओ ने बताया कि सत्यापन समाप्त होने के बाद मुख्यालय की ओर से सक्षमता पास शिक्षकों को विद्यालय आवंटित होंगे। विद्यालय में योगदान के बाद विशिष्ट शिक्षक कहे जाएंगे। बताया कि गुरुवार से शुरू हुआ सत्यापन 6 अगस्त तक चलेगा। प्रतिदिन सुबह सुबह 9 बजे से शाम 4.30 बजे तक अलग-अलग स्लॉट के शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच होगी। इस अवधि में प्रतिदिन पांच स्लॉटों में सत्यापन होना है। प्रत्येक स्लॉट डेढ़ घंटे का होगा।
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…
समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…
समस्तीपुर : Artist Point 24X7 के तत्वावधान में रविवार को मोहनपुर स्थित Vinuss One Mall…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…