Samastipur

समस्तीपुर के रिषभ राज व सक्षम वत्स बने बिहार जूनियर युगल बैडमिंटन चैंपियन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर के रिषभ राज ने अपने जोड़ीदार सक्षम वत्स के साथ खेलते हुए बिहार राज्य जूनियर युगल बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है। उक्त जानकारी समस्तीपुर जिला बैडमिंटन संघ के सचिव तरुण कुमार ने दी। बताया गया है कि मधुबनी में दिनांक 9 से 12 अगस्त तक आयोजित बिहार राज्य जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में दोनों खिलाड़ियों ने यह उपलब्धि हासिल की है।

बिहार राज्य जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप के युगल फाइनल में रिषभ राज एवं सक्षम वत्स की जोड़ी ने पटना के रणवीर सिंह एवं मुंगेर के पराग सिंह की जोड़ी को 21-16, 6-21 एवं 21-18 से पराजित कर खिताब पर अपना कब्जा जमाया।

रिषभ राज एवं सक्षम वत्स के बिहार राज्य जूनियर युगल बैडमिंटन चैंपियनशिप जीतने पर समस्तीपुर जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष पंकज ज्योति, सचिव तरुण कुमार, उपाध्यक्ष एके लाल, मुकेश कुमार, ललन यादव, संजीत अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नवीन कुमार, संयुक्त सचिव नीलेश कुमार, डॉ. एके आदित्य, डॉ. हेमंत ठाकुर, डॉ. सुशांत, अमित गूँजन, रोहित कुमार, हिमांशु चाँदना, अमित गुप्ता, रौशन अग्रवाल, अंकुश अग्रवाल सहित जिला के अन्य कई खेलप्रेमियों ने उन्हें बधाई दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

10 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

15 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

17 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

17 घंटे ago