समस्तीपुर/कल्याणपुर :- समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना अंतर्गत एक गांव से एक किशोरी के साथ दो नाबालिग बच्ची गायब हो गयी। गायब हुई बच्ची में से एक की उम्र 9 वर्ष एवं दूसरे की 7 वर्ष है। दोनों सहोदर बहन है। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गयी है। सदर डीएसपी-2 विजय महतो ने गांव में जाकर इस संबंध में जानकारी लेने के बाद थाने की पुलिस को आवश्यक निर्देश दिया।
इस बाबत पीड़ित परिजन ने बताया कि नाबालिग बच्चियों के साथ गायब 16 वर्षीय किशोरी घटनाक्रम की सूत्रधार है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात करीब 7 बजे दोनों बच्ची घर से अचानक गायब हुई। इससे पूर्व दोनों घर के आसपास ही थी। उन्होंने बताया कि गायब संदिग्ध किशोरी का घर उनके घर के आसपास ही है। जिससे बच्चियों का उसके पास आना-जाना लगा रहता था।
डीएसपी-2 विजय महतो ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गयी है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। इस मामले में पुलिस ने गांव की ही एक बुजुर्ग महिला को पूछताछ के लिए थाना लाया है। वहीं दोनों नाबालिक बच्ची के पिता ने थाना में आवेदन दिया है।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…
एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…
समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…
समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…