Samastipur

जवाहर नवोदय विद्यालय में वर्ग-6 में नामांकन को पंजीयन की प्रक्रिया हुई शुरू

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- जवाहर नवोदय विद्यालय में सत्र 2025-26 में वर्ग छह में नामांकन के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। विदित हो कि नवोदय विद्यालय में कक्षा-6 में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन होता है। जो कि नि:शुल्क है। लिखित परीक्षा में अभ्यर्थी के प्रदर्शन के आधार पर चयन होता है। जेएनवीएसटी प्रभारी एके शर्मा और किरण सिंह ने बताया कि नामांकन के लिए वहीं छात्र व छात्रा आवेदन कर सकते हैं जो समस्तीपुर जिले में कक्षा-3 एवं कक्षा-4 किसी सरकारी/सरकारी सहायता प्राप्त अथवा मान्यता प्राप्त विद्यालय से पूरे शैक्षणिक सत्र में अध्ययन कर उत्तीर्ण किया हो।

उन्हें शैक्षणिक सत्र 2024-25 में कक्षा में 5 में अध्ययनरत होना भी अनिवार्य है। वहीं पूर्व में आयोजित प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी इस प्रवेश परीक्षा के लिए पात्र नही होंगे। अभ्यर्थी का जन्म 01.02.2013 से 31.07.2015 के मध्य होनी चाहिए। आवेदन के लिए अभ्यर्थी का फोटो एवं हस्ताक्षर तथा अभिभावक का हस्ताक्षर और सक्षम सरकारी अधिकारी से निर्गत समस्तीपुर जिले का आधार एवं आवासीय प्रमाण पत्र जरूरी होगा। प्राचार्य टीएन शर्मा ने बताया कि अगले सत्र के लिए क्लास 6 में नामांकन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 16 सितंबर 24 है। चयन परीक्षा 18 जनवरी 25 को होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

6 मिनट ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

55 मिनट ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

5 घंटे ago

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

23 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

24 घंटे ago