समस्तीपुर :- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हरपुर ऐलौथ स्थित एक्सपर्ट पब्लिक स्कूल सह साईंस कोचिंग के प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य प्रबंध निदेशक अमोद कुमार द्वारा झंडोतोलन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने देश के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीदों को याद किया साथ ही उन्होंने आजादी के महत्व को बतलाया। वहीं स्कूल के बच्चों ने इस अवसर पर सांस्कृतिक एवं मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
इस क्रम में कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चे पुरस्कृत किये गए। इस दौरान कोचिंग एवं विद्यालय के शिक्षकगण दुर्गेश कुमार, गुड्डू कुमार एवं शिक्षिका अंजली कुमारी, सपना कुमारी के साथ अन्य उपस्थित रहे।
इस दौरान रंगोली प्रतियोगिता, कला प्रतियोगिता, डांस प्रतियोगिता, भाषण शायरी, देश भक्ति गीत- संगीत एवं कला नाटक का आयोजन किया गया। मौके पर मुस्कान, कोमल, पायल, मनीषा, राजनंदनी, अनीशा, ललिता, रूपाली, उजाला, डॉली, ज्योति, पाल्वी कुमारी, रॉकी, आदर्श, अंश, सुजीत समेत अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित रही।
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड के नरघोघी स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में…
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में आने वाले दिनों में मौसम का…
समस्तीपुर/रोसड़ा : प्रखंड में निर्माण मजदूरों का लेबर कार्ड बनाने के लिए शुक्रवार को कैंप…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ स्थित एसएच-88 पर सुंदरम पेट्रोल पंप के…
समस्तीपुर : बेहतर अनुसंधान और प्रभावी अभियोजन के दम पर समस्तीपुर पुलिस ने गंभीर आपराधिक…
समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में…