समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वाधान में देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी का 80वां जयंती सांप्रदायिक सद्भाव एवं पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर उनके तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर तथा पर्यावरण को संरक्षित करने हेतु पौधा रोपण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा एक सभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मो. अबू तमीम ने किया।
अपने अध्यक्षीय भाषण में श्री तमीम ने स्व. गांधी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए उन्हें सूचना प्रौद्योगिकी के जनक की संज्ञा दी। आगे उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था भी स्व. राजीव गांधी की ही देन है जिससे सत्ता को विकेंद्रित कर ग्राम स्तर तक पहुंचाया गया। आगे उन्होंने कहा कि स्व. राजीव गांधी की कल्पना थी की 21वीं सदी में संचार क्रांति के मामले में भारत को विश्व के मानचित्र पर सबसे ऊपर पहुंचाना है। उन्हीं की देन है कि भारत आज संचार क्रांति के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है।
इस दौरान जयंती समारोह में मौजूद कांग्रेसियों ने स्वर्गीय राजीव गांधी के बताए मार्गों पर चलने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावे जिला काँग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष देवेंद्र नारायण झा, अंजनी कुमार मिश्र, सरोज कुमार सिंह, ज़िला महासचिव मुकेश कुमार चौधरी, ठाकुर मनोज भारद्वाज, सोनी पासवान, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रितेश कुमार चौधरी, जिला कांग्रेस एस०सी० विभाग के अध्यक्ष कामेश्वर पासवान, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष देविता कुमारी गुप्ता, बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव मो० मोहिउद्दीन, राम विलास राय, सुशांत वत्स, रितु सिंह, वीरेंद्र राय, कंचन कुमारी, संतोष कुमार भारती, सोनी देवी, शांति देवी, रेणु देवी, देवी कुमारी, शबीना परवीन इत्यादि लोगों ने भी उनके तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर अपने विचार व्यक्त किए।
उधर ज़िला महिला कांग्रेस के तत्वावधान में भी स्व. राजीव गांधी जी का जन्मदिन नारी न्याय सम्मान समारोह के रूप में मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता ज़िला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष देविता कुमारी गुप्ता ने किया। इस अवसर पर भारत रत्न श्री राजीव गांधी जी का “महिलायों की राजनीतिक भागीदारी में योगदान” विषय पर भी एक परिचर्चा का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में महिलायों ने भाग लिया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न कार्यों में उनके योगदान के लिए एक प्रशस्ति-पत्र का भी वितरण किया गया।
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…
पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…
समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…
समस्तीपुर : गैस संकट के बीच अब उसका दूसरा असर भी दिखाई देने लगा है।…
समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…