समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर DM ने फाइलेरिया रोधी दवा खाकर किया सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम का शुभारंभ, करीब 45 लाख लोगों को खिलाई जाएगी दवा

IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- फाइलेरिया लाइलाज है। साल में एक बार कुछ फाइलेरिया रोधी दवाएं हमें जीवन भर की अपंगता से बचा सकती है। इस दवा को स्वस्थ व्यक्ति को भी खानी है। ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर के सामने खानी है। कुछ ऐसे ही संबोधन के साथ जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह ने भी फाइलेरिया रोधी दवा खाकर शनिवार को बीआरबी कॉलेज में सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम की शुरूआत की।

जिलाधिकारी ने बताया कि इस बीमारी में पैर या हाथ का वजन इतना ज्यादा हो जाता है कि जीवन ​जीने में कठिनाई होती है। न जाने फाइलेरिया के कितने मरीजों को सामाजिक तिरस्कार भी सहनी पड़ी होगी। बार बार बुखार से पीड़ित होते हैं। इतनी दुस्वारियों से भला है कि साल में एक बार आने वाले इस अभियान के दौरान फाइलेरिया रोधी दवा खा लें ताकि स्वयं और समाज के भविष्य को बचाया जा सके। हमें अपनी सं​वेदना और जागरूकता इस बीमारी के प्रति व्यक्त करनी होगी। शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने छात्रों से फाइलेरिया से संबंधित संवाद भी स्थापित किए।

IMG 20240520 WA0068

IMG 20230604 105636 460

सुरक्षित है दवा: 

जिलाधिकारी ने अपने संबोधन के दौरान बताया कि यह दवा ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर (लोगों को दवा देने वालों) के सामने ही खानी है। ​यह दवा बिल्कुल सुरक्षित है। इस बार तीन तरह की दवा जिले के लोगों को खिलाई जाएगी। इसमें एक दवा पांच वर्ष से उपर के लोगों के लिए उनकी लंबाई के हिसाब से है। अगर किसी तरह की परेशानी होती है तो उसके लिए स्वास्थ्य केंद्र है। रैपिड रिस्पांस टीम बनी है। तुरंत ही सहायता मिलेगी।

IMG 20230728 WA0094 01

स्कूलों में भी लगेगें बूथ: 

जिला भीबीडीसी पदाधिकारी डॉ विजय कुमार ने बताया कि शनिवार से शुरू हुआ यह अभियान 17 दिन तक चलेगा। इस दौरान सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर बूथ लगाकर दवा का सेवन कराया जाएगा। शहरी क्षेत्रों में अधिक प्रयास करते हुए विशेष माइक्रो प्लान के अनुसार फाइलेरिया रोधी दवाओं का सेवन कराया जाएगा। सरकारी अस्पतालों के अलावा 27 अगस्त से 29 अगस्त तक सर्वजन दवा सेवन अभियान के तहत जिले में स्थित सभी सरकारी व प्राइवेट विद्यालयों में बूथ लगाकर फाइलेरिया से बचाव की दवा का सेवन कराया जाएगा।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

इसके बाद 30 अगस्त से 5 सितम्बर के बीच एक सप्ताह का मॉप-अप राउंड चलाया जाएगा। मॉप-अप राउंड के दौरान छूटे हुए एवं इंकार किए हुए सभी लोगों को दवा का सेवन कराया जाएगा। मौके पर सीएस डॉ. एसके चौधरी, जिला भीबीडीसी पदाधिकारी डॉ. विजय कुमार, डब्ल्यूएचओ जोनल कोऑर्डिनेटर डॉ. माधुरी देवराजु, जिला भीबीडीसी संतोष कुमार, मलेरिया कार्यालय से अजय कुमार, पीरामल से आदित्य कुमार, पीसीआई से रनधीर कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

IMG 20240426 WA0004

IMG 20240414 WA0005

Half Page Paper Design 25x33 cm 05.06.24 page 0001

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150