समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना अंतर्गत मालीनगर पंचायत के वार्ड संख्या-11 धोबगामा निवासी गुलाब पंडित के पुत्र दीपक कुमार प्रजापति के अपहरण व हत्या मामले में शुक्रवार को एफएसएल टीम ने घटनास्थल पर पहुंच जांच की। टीम ने दीपक के शव मिलने के स्थान गोराईघाट के साथ रास्ते पर साइड देने में देरी के कारण हुए बख्तियारपुर के पास मारपीट के दौरान एक बदमाश के पास से गिरे पिस्तौल के जगह पर नमूने को एकत्र किया। वहीं जिला टेक्निकल की टीम ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।
सूत्रों के अनुसार पुलिस दीपक के अपहरण व उसके बाद हत्या मामले की गंभीरता के साथ छानबीन में जुटी हुई है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस वैज्ञानिक व तकनीकी अनुसंधान में जुटी हुई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस मामले में बारीकी से अनुसंधान कर घटना के उद्वेदन करने के लिए प्रयासरत है।
बता दें कि बीते 28 जुलाई को दीपक को घर से बुलाकर अपहरण कर लेने और हत्या की प्राथमिकी बीते 29 जुलाई उसके पिता गुलाब पंडित ने दर्ज कराई थी। उसी दिन देर शाम में दीपक का शव बूढ़ी गंडक नदी के गोराई घाट से मिला था। मामले में एक अगस्त की सुबह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नामजद नाबालिक किशोर को भी गिरफ्तार किया। वहीं अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी में पुलिस जुटी हुई है।
समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…
समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…
समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…
समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…
समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…