Samastipur

थाने की गाड़ी से आवेदक द्वारा आरोपी को मेडिकल जांच के लिये ले जाने के मामले में ASP ने मांगी जांच रिपोर्ट

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : समस्तीपुर साईबर थाना से जुड़े ठगी के एक मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने वाले आवेदक युवक को ही पुलिस द्वारा थाने की गाड़ी का चालक बना उक्त मामले में गिरफ्तार आरोपी को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजने के मामले में सदर एसडीपीओ सह एएसपी संजय कुमार पांडेय ने ट्रैफिक डीएसपी आशीष राज को जांच का जिम्मा दिया था। जिसको लेकर शनिवार को सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने ट्रैफिक डीएसपी से जांच रिपोर्ट की मांग की है।

बताते चलें कि 17 अगस्त को इससे जुड़ा वीडियो भी वायरल हुआ है। जिसमें यह भी दिख रहा है कि आवेदक युवक द्वारा थाने की गाड़ी से आरोपी का मेडिकल कराने सदर अस्पताल लाया गया है। अगर इस दौरान कोई भी अप्रिय घटना हो जाती तो इसकी जबाब देही किसकी होती यह बड़ा सवाल है।

जानकारी के अनुसार, खानपुर थाना क्षेत्र के मधुटोल निवासी संजय कुमार दास ने पूसा थाना क्षेत्र के दिघरा के राजीव कुमार और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरबद्धा के बुधन राय पर कंपनी बनाकर नौकरी देने के नाम पर लगभग 6 लाख 80 हजार रुपये की ठगने की प्राथमिकी 16 नवंबर 2023 को साईबर थाना में कांड संख्या 43/23 के तहत दर्ज करायी थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी राजीव कुमार के भाई सुधीर को पिछले महीने दिल्ली से गिरफ्तार किया था।

पुलिस की माने तो सुधीर की आईडी से ही कंपनी बनाकर ठगी की गयी थी। बाद में पुलिस ने मामले में कंपनी के मैनेजर साहेब सिंह उर्फ मनीष कुमार को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, कंपनी के अकाउंट की जगह मनीष के पर्सनल एकाउंट का उपयोग कर करोड़ों का लेनदेन किया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद 17 अगस्त को पुलिस ने केस के आवेदक के साथ आरोपी को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जिसका किसी ने वीडियो बना लिया जो वायरल हो गया। वहीं इस मामले को लेकर एएसपी संजय कुमार पांडेय का बताना है कि ट्रैफिक डीएसपी को जांच का जिम्मा दिया गया था। उनसे जांच रिपोर्ट की मांग की गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

घरेलू गैस के दुरुपयोग पर समस्तीपुर प्रशासन सख्त, जांच के लिए संयुक्त टीमों का गठन, यहां देखें पूरी लिस्ट…

समस्तीपुर : जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग पर…

4 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस ने 24 घंटे में सिर कटे शव का सिर बगीचे में जमीन खोदकर किया बरामद, मुख्य आरोपी समेत चार संदिग्धों को भी पकड़ा, 15 पर नामजद FIR

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भुसारी गांव में सुधांशु शर्मा की…

5 घंटे ago

विद्यापतिनगर में अज्ञात बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की ह’त्या, परिजनों में मचा कोहराम, छानबीन में जुटी पुलिस

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…

6 घंटे ago

दो बच्चों के पिता ने नाबालिग किशोरी को भगाया, पिता और चचेरे भाई को समस्तीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में शादीशुदा दो बच्चों के पिता द्वारा…

8 घंटे ago

शिवालिक और नंदा देवी जहाज ने पार किया होर्मुज स्ट्रेट, LPG पर आई बड़ी खुशखबरी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने LPG को लेकर शनिवार को दिल्ली में प्रेस…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में उद्यमिता विकास कार्यक्रम का शुभारंभ, बांस एवं केन शिल्प कारीगरों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) के सहयोग से तथा…

11 घंटे ago