समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाना के बहादुरपुर में शनिवार की देर रात एक चोर चोरी करने के बाद भागने के क्रम में तीन मंजिला मकान के छत से गिरकर जख्मी हो गया। उसकी पहचान मुजफ्फरपुर के विशाल कुमार के रूप में हुई। पीड़ित गृह स्वामी इरफान अहमद ने घर में चोरी की घटना को अंजाम का प्राथमिकी दर्ज कराया है।
बताया गया है कि चोरी कर भागने के दौरान उक्त चोर छत से नीचे गिर गया। आवाज पर जगे लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। उसके पास से चोरी की गई जेवरात व तीन मोबाइल बरामद किया गया है। इलाज के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि उक्त युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
समस्तीपुर : जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग पर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भुसारी गांव में सुधांशु शर्मा की…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में शादीशुदा दो बच्चों के पिता द्वारा…
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने LPG को लेकर शनिवार को दिल्ली में प्रेस…
समस्तीपुर : वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) के सहयोग से तथा…