समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में मामूली सी बात पर बड़ा विवाद हो गया। यहां नाश्ते की एक दुकान चलाने वाले दुकानदार और ग्राहक के बीच सिर्फ इसलिए मारपीट हो गई क्योंकि उसने समोसे के साथ प्याज देने से इनकार कर दिया था। जानकारी के अनुसार शहर के बारहपत्थर चौक पर दो युवक नाश्ता करने गए थे। इन दोनों ने एक दुकान में समोसा और लिट्टी का ऑर्डर दिया था। ऑर्डर मिलने के बाद दुकानदार से प्याज की मांग की गई थी।
जब दुकानदार ने प्याज देने से इनकार कर दिया तब इसके बाद कहासुनी शुरू हो गई। दोनों युवकों की दुकानदार से इस मुद्दे पर बहस हो गई। लेकिन यह बहस जल्द ही गाली-गलौज और मारपीट में तब्दील हो गई। इसके बाद दुकान में रखे शीशों को तोड़ दिया गया। टूटे हुए शीशे के चपेट में आने से हंगामा कर रहा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सड़क पर हंगामे की जानकारी नगर थाने को भी दी गई। जिसके बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। इधर घायल युवक के दोस्त का आरोप है कि तीन समोसा खाए थे। लेकिन जब प्याज की मांग की गई तो दुकानदार ने रंगदारी दिखाई और कहा कि ‘खाना है तो खाओ वरना जाओ’। इसपर युवक ने कहा, ‘आप समोसा खिलाते हैं तो प्याज दीजिए’। जिसके बाद दुकानदार ने मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद वहां पर मारपीट शुरू हो गई। वहीं दुकानदार का बताना है की उक्त युवक कहीं और से समोसा लेकर आया था और उसके दुकान पर प्याज देने का दबाव बना रहा था।
नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…
समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के लिए गर्व की एक और खबर सामने आई है। मिल्लत…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…