समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के बूढ़ी गंडक नदी किनारे मगरदही पुल के निकट रिवर फ्रंट विकसित करने को लेकर मंत्री अशोक चौधरी द्वारा पिछले दिनों समस्तीपुर सर्किट हाउस में संवाददाता सम्मेलन के दौरान बयान देने के बाद शहरवासियों में हर्ष का माहौल है। संवाददाता सम्मेलन के दौरान अशोक चौधरी ने कहा की समस्तीपुर में रिवर फ्रंट निर्माण कराने के मामले को लेकर वह जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी से भी बात करेंगे।
इससे पहले सांसद शांभवी चौधरी ने भी समस्तीपुर में वाटर स्पोर्ट्स और टूरिज्म डिवेलप करने के लिए लोकसभा सदन में आवाज उठाई थी। समाजसेवी अमित गुंजन ने हर्ष जताते हुए बताया कि समस्तीपुर शहर में रिवर फ्रंट बन जाने से शहर की खुबसुरती तो बढ़ेगी ही साथ ही साथ रोजगार सृजन भी होगा। अब यह तो समय ही बताएगा की यह मात्र लोक-लुभावन बाते थी या फिर स्थानीय सांसद शांभवी चौधरी व बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी इस ओर कुछ कार्य करते भी हैं या नहीं।
समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…
समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…
समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…