समस्तीपुर :- बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के स्टेशन चौक स्थित जिला कार्यालय पर मीडियाकर्मियों ने 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया। इस मौके पर बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष सह वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण कुमार ने तिरंगा झंडा फहराया। इस मौके पर पत्रकारों ने देश को आजाद दिलाने के दौरान शहीद हुए सपूतों को याद किया और कहा कि लाखों लोगों के बलिदान के बाद हमें जो स्वतंत्रता प्राप्त हुई है उसे सुरक्षित रखना हम सभी पत्रकारों का दायित्व है।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार शिव चंद्र झा, प्रो. सैयद आजम हुसैन, प्रमोद प्रभाकर, जहांगीर आलम, रमेश शंकर राय, फिरोज आलम उर्फ झुन्नु बाबा, सैयद मंजरूल जमील, मो. नसीम,उषित चंद लाल, अरबिंद सत्दर्शी, सुरेश राय, मो.जमशेद, रोशन झा, अरविंद कुमार और मो. रिजवान सहित अन्य मीडियाकर्मी उपस्थित थे।
समस्तीपुर/पटोरी : समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के धमौन गांव में एक 17 वर्षीय…
समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र…
समस्तीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर…
समस्तीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के…
समस्तीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…
समस्तीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों के बीच शहर के बीआरबी कॉलेज…