Samastipur

समस्तीपुर भोला टॉकीज गुमटी पर ट्रेन के आगे लेटकर महिला ने किया आत्मह’त्या का प्रयास, चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा बचाई जान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर- मुजफ्फरपुर रेलखंड पर भोला टॉकीज गुमटी के निकट शनिवार की शाम एक महिला ने एक ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। हालांकि चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर महिला की जान बचा ली। जख्मी महिला को स्थानीय लोगों के द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है। महिला की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिलौत गांव निवासी अविनाश झा की पत्नी शोभा देवी (30 वर्ष) के रूप में की गई। फिलहाल वह नगर थाना क्षेत्र के प्रोफेसर काॅलोनी में रहती है।

बताया गया है कि घरेलू कलह से परेशान महिला ने अपनी जान देने का प्रयास किया। ट्रेन आते देख महिला पटरी पर लेट गई चालक ने जब तक इमरजेंसी ब्रेक लगे तब तक महिला के ऊपर इंजन चढ़ चुका था लेकिन, महिला सुरक्षित नीचे दबी हुई थी। हादसे में महिला जख्मी हो गई है। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज को लेकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय मो. जहांगीर और लालो पासवान ने महिला को सदर में भर्ती कराने में अहम भूमिका निभाई जिससे समय पर महिला की जान बचाई जा सकी है। महिला के सर में काफी चोटें है जहां सदर अस्पताल में उसका उपचार जारी है। हालांकि महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वह बार नहीं जीने की बात बोलते हुए बेहोश हो जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

4 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

4 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

4 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

13 घंटे ago