Samastipur

जब चलती ट्रेन से कूदने लगे यात्री, समस्तीपुर के इस रेलवे स्टेशन पर मच गई अफरा-तफरी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में अचानक चलती ट्रेन से यात्री कूदने लगे। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। यात्री एक के बाद एक ट्रेन से कूदने लगे इस दौरान कई यात्रियों को चोट लगी। लेकिन हद तो तब हुई जब इतना सब होने के बाद भी स्टेशन मास्टर के कानों में जू नहीं रेंगा और वो घटना का हाल लेने भी नहीं आए।

दरअसल, मामला समस्तीपुर-रोसड़ा रेलखंड के अंगारघाट रेलवे स्टेशन का है। घटना बीती रात की बताई जा रही है। जानकारी अनुसार समस्तीपुर से सहरसा जा रही सवारी ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर रुकते ही उसमें सवार यात्री जैसे तैसे भागकर ट्रेन से बाहर निकल गए। बताया जा रहा है कि ट्रेन में किसी ने आग लगने की अफवाह उड़ा दी थी। जिससे सभी यात्रियों में हड़कंप मच गया और वो जैसे तैसे ट्रेन से कूद कर बाहर निकलने लगे।

घटना को लेकर आसपास के दुकानदारों ने बताया कि जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म पर रुकी लगभग सभी बोगी से यात्री कूदने लगे। जिसे देख आसपास के लोग पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि ट्रेन में आग लगने की बात सुन सभी कूद रहे थे। लेकिन ट्रेन के किसी भी बोगी से न आग उठ रहा था और न धुंआ। इसके बाद लोग स्थिर हुए। स्टेशन पर मौजूद वेंडरों ने खुद से चेक किया। कहीं आग नहीं होने पर घबराए यात्री शांत हुए।

इतनी बड़ी घटना के बावजूद स्टेशन मास्टर ने इसका जायजा नहीं लिया। पूछने पर उन्होंने बताया कि उस समय वे अपने कक्ष में थे। जिससे घटना की जानकारी नहीं मिली। वहीं ट्रेन से कूदने के कारण कई लोग चोटिल हो गए थे। उनमें से कुछ यात्री फिर से उसी ट्रेन में सवार होकर अपने अपने गंतव्य की ओर गए जबकि कुछ इलाज कराने के लिए उसी समय सहरसा से आ रही ट्रेन से समस्तीपुर लौट गए।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ऑनलाइन बुकिंग कर लायी जा रही 405 लीटर विदेशी शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…

1 घंटा ago

6 अप्रैल से बदल जाएगा बिहार के सरकारी स्कूलों का टाइम; सुबह 6.30 बजे आना होगा स्कूल, 7 बजे पहली घंटी, छुट्टी कब?

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…

1 घंटा ago

रोसड़ा में देह व्यापार मामले में होटल और विवाह को किया गया भवन सील

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा शहर के मिर्जापुर क्षेत्र में देह व्यापार मामले के खुलासे के बाद…

2 घंटे ago

सीएम पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस सुरक्षा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गयी है। उन्हें यह…

3 घंटे ago

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट ने मेधावी छात्रा आदित्री हर्ष को किया सम्मानित, डॉ. मनोज ने शैक्षणिक सहयोग राशि भी दी

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…

11 घंटे ago

एलपीजी व पेट्रोल-डीजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डॉ. एन विजयलक्ष्मी

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…

12 घंटे ago