समस्तीपुर :- अंतिम सोमवारी के अवसर पर समस्तीपुर के थानेश्वर मंदिर सहित अन्य शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए आने वाले कांवरियों की सुरक्षा के लिए चक चौबंद व्यवस्था की गई है। साथ ही उनके स्वागत के लिए कांवरिया पथ को तेजी से सजाने का काम शुरू है। इसके लिए पथ में निजी संस्थानों के अलावा समाजसेवियों द्वारा जगह-जगह लाईट एवं सेवा शिविर लगया गया है।
रविवार की शाम से सोमवार की सुबह तक महिला व पुरुष कांवरिया बेगूसराय जिला के बछवाड़ा स्थित झमटिया घाट से पवित्र गंगा जल लेकर समस्तीपुर के बाबा थानेश्वर स्थान समेत अन्य शिव मंदिर में भगवान शिव को जलाभिषेक करने के लिए पहुंचेंगे। इसके लिए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किये है। पर्याप्त संख्या में सशस्त्र पुलिस बल, लाठी पार्टी, गृहरक्षक, महिला बल व सादे लिबास में बलों, ग्रामरक्षा दलों के साथ दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। संवेदनशील स्थानों व मार्गों पर सुरक्षा के विशेष व्यवस्था के साथ ड्रोन कैमरा से विडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…