Samastipur

समस्तीपुर : एमडीएम में विषाक्त पदार्थ मिलाने की आशंका से स्कूल में मचा हड़कंप, जांच में पहुंचे अधिकारी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/पटोरी :- समस्तीपुर के पटोरी प्रखंड के मध्य विद्यालय, आमदीपुर में बुधवार दोपहर छात्रों के एमडीएम के लिए बनी खिचड़ी में विषाक्त पदार्थ मिलाने की आशंका से हड़कंप मच गया। सूचना पर पटोरी एसडीओ व डीएसपी ने स्कूल पहुंचकर मामले की जानकारी ली और खिचड़ी -चोखा के सैंपल को जांच के लिए भिजवाया। एहतियात के तौर पर छात्रों के बीच एमडीएम का वितरण रोक दिया गया।

जानकारी के अनुसार, स्कूल में एमडीएम बन रहा था। उसी समय गांव का ही एक युवक पहुंचा और खिचड़ी में कुछ संदिग्ध पदार्थ रखने के बाद छोलनी से मिलाने लगा। उसे छोलनी चलाते देख रसोइया ने हल्ला किया तो युवक भाग निकला। इसके बाद बच्चों को खिलाने से रोकते हुए एचएम अजय प्रभाकर ने घटना की जानकारी विभागीय व प्रशासनिक अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही एसडीओ विकास कुमार पांडेय, डीएसपी वीरेंद्र कुमार मेधावी, प्रशिक्षु बीडीओ अंजलि कुमारी, सीओ अशोक कुमार चौधरी, दारोगा अरशद इमाम अंसारी समेत अन्य जनप्रतिनिधि आनन-फानन में स्कूल पहुंचे। मामले की जानकारी के बाद बच्चों के अभिभावक भी स्कूल पहुंच गये।

अधिकारियों ने स्कूल में मौजूद रसोइया, शिक्षक व छात्र-छात्राओं से जानकारी लेने के बाद खिचड़ी का सैंपल जांच के लिए लैब भेज दिया। विषाक्त पदार्थ की आशंका को ध्यान में रखकर एमडीएम में बनी खिचड़ी-चोखा को गड्ढा खोद डलवा दिया गया।

जानकारी के अनुसार, मध्य विद्यालय, आमदीपुर में बुधवार को लगभग 500 छात्र-छात्राओं के लिए एमडीएम बना था। अधिकारियों ने बताया कि आरोपित युवक की पहचान कर ली गई है। जांच के बाद उस पर कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

9 मिनट ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

7 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

10 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

11 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

11 घंटे ago