समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत देसरी कर्रख वार्ड संख्या-7 टोला भवंदा निवासी प्रभाष चंद्र व आंगनबाड़ी सेविका बबिता कुमारी की पुत्री अनुप्रिया भारती एली क्लब से चयनित होकर अब बॉलीवुड में जलवा बिखेरेंगी। यह नौंवी कक्षा की छात्रा हैं और इस उम्र में इनका चयन मॉडलिंग के क्षेत्र में हुआ है।
अनुप्रिया भारती और इनके पिता प्रभाष की मानें तो इसने अपनी प्रतिभा को पंख देने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। तत्पश्चात पटना में विगत सात जुलाई को ऑडिशन हुआ। बिहार में कुल 70 प्रतिभागियों में यह 5 वीं प्रतिभागी रही, जिनका चयन किया गया। फिर दिल्ली में इंडिया के टॉप 50 शहरों के प्रतिभागियों में इसे 61 वें पॉजिशन पर रहीं। इस बार बिहार की ओर से अनुप्रिया भारती दूसरी बच्ची हैं, जिसका चयन इस क्षेत्र में हुआ है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मूसेपुर ढाव के पास शुक्रवार की…
समस्तीपुर : जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच और मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई…
समस्तीपुर : शहर में चोरी, छिनतई और चेन स्नैचिंग की लगातार हो रही घटनाओं से…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर हाईस्कूल के निकट गुरुवार की…
समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा ने जिले में स्नातक तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2025-29)…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर में गुरूवार की देर शाम बदमाश व पुलिस…