Samastipur

डकैती की योजना बना रहे आधा दर्जन बदमाशों को समस्तीपुर पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार समेत दबोचा, कुख्यात विकास यादव फरार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है जहां पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक देशी पिस्तौल, दो दोनाली बंदूक, 5 जिंदा कारतूस, 5 मोबाइल और चार बाइक भी बरामद किया है। इस संबंध में सदर डीएसपी-टू विजय महतो का बताना है कि खानपुर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि बाघोपुर गांव में विकास यादव के घर पर 5 – 6 की संख्या में अपराधी किसी बड़े अपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बनाने के लिए इकट्ठा हुए हैं।

इसी सूचना के आधार पर पुलिस विकास यादव के घर पर छापेमारी करने पहुंचे। पुलिस को देखकर विकास यादव मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस ने 6 अपराधी अजीत कुमार लाल, सुमित कुमार झा, प्रिंस कुमार, चंदन कुमार, किशन कुमार और सत्यम कुमार को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने विकास यादव के घर से एक देशी पिस्तौल, दो दोनाली बंदूक, पांच जिंदा कारतूस, पांच मोबाइल फोन और 4 बाइक भी बरामद किया है। पुलिस का बताना है कि गिरफ्तार अपराधियों का पूर्व से अपराधिक इतिहास रहा है। वहीं पुलिस फरार विकास यादव की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

7 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

7 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

10 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

13 घंटे ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

17 घंटे ago

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…

18 घंटे ago